हिमाचल में प्रेमी जोड़े का रोमांस कैमरे में कैद:झील किनारे बाइक के बीच बैठकर अश्लील हरकतें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक प्रेमी जोड़े के रोमांस का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रेमी जोड़ा झील किनारे रोमांस करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी इसको लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार- यह वीडियो छोटी काशी मंडी के सुंदरनगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक और युवती पहले सड़क किनारे अपनी बाइक पार्क करते हैं। इसके बाद दोनों झील के किनारे बाइक के पीछे बैठकर रोमांस करते देखे जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी राहगीर द्वारा दूर से बनाया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक तौर पर अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसे सुंदरनगर क्षेत्र का ही बताया जा रहा है। कॉलेज स्टूडेंट बताए जाए रहे लड़का-लड़की वीडियो में दिखाई दे रहा प्रेमी जोड़ा स्थानीय निवासी बताया जा रहा है और दोनों के कॉलेज स्टूडेंट होने की भी चर्चा है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह वीडियो चार दिन पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अब वायरल होने के बाद यह चर्चा में आया है। वीडियो को लेकर अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे लोग फिलहाल प्रशासन या पुलिस की ओर से इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे निजी जिंदगी से जुड़ा मामला बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर इस तरह के व्यवहार को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *