हिमाचल में भूकंप के झटके:रात 9:47 बजे कांपी धरती, तीन से चार बार महसूस किए गए, घरों से बाहर भागे लोग

उत्तर भारत के कई राज्यों समेत हिमाचल प्रदेश में भी शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात 9 बजकर 45 मिनट पर यह झटकें 3 से 4 सेकंड तक महसूस किए गए। इस दौरान कुछ लोग अपने घरों से बाहर भाग गए। अब तक इससे किसी भी प्रकार के जान व माल के नुकसान की सूचना नहीं है। शिमला के अलावा कांगड़ा, मंडी, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर में भी महसूस किए गए। भूकंप की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश अति संवेदनशील जोन 5 में आता है। इसलिए यहां बार-बार भूकंप के झटके आते रहते हैं। अब जानिए भूकंप क्यों आता है? धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्यादा दबाव पड़ने पर ये प्लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्ता खोजती है और इस डिस्टर्बेस के बाद भूकंप आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *