हिमाचल में राज्यसभा उम्मीदवार अनुराग शर्मा का अभिनंदन समारोह:CM सुक्खू समेत बड़े नेता राजीव भवन में जुटेंगे, निर्विरोध सांसद चुनना तय

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद उम्मीदवार अनुराग शर्मा का आज शिमला में अभिनंदन समारोह रखा गया है। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कुछ देर बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कांग्रेस हाईकमान ने कांगड़ा के बैजनाथ से संबंध रखने वाले युवा नेता अनुराग शर्मा को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। अनुराग का राज्यसभा सांसद चुना जाना लगभग तय है क्योंकि बीजेपी ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। अनुराग ने बीते 5 मार्च को नॉमिनेशन भर दिया है। लिहाजा प्रदेश कांग्रेस ने निर्विरोध चुने जाने पर पर अनुराग शर्मा के सम्मान में अभिनंदन समारोह रखा है। ये नेता शामिल होंगे इसमें सीएम और मंत्रियों के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल, शिमला नगर निगम के पार्षद, सभी बोर्ड एवं निगमों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, सभी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। अनुराग शर्मा अगले कल बैजनाथ जाएंगे। इस दौरान भी जगह जगह पार्टी द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा। इंदू गोस्वामी का कार्यकाल 6 अप्रैल को पूरा बता दें कि मौजूदा राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी का कार्यकाल 6 अप्रैल को पूरा हो रहा है। लिहाजा केंद्रीय चुनाव आयोग ने इससे पहले नए सांसद के चयन को चुनाव का शेड्यूल जारी कर रखा है। 16 मार्च को अनुराग के राज्यसभा सांसद चुने जाने का आधिकारिक ऐलान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *