हिमाचल प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर के जबरदस्त विरोध के बीच मंडी जिला में एक दुकानदार का 92 हजार 746 रुपए का बिल आया है। मंडी के चैलचौक निवासी मेडिकल शॉप संचालक सुनील कुमार के बिल देखकर होष उड़ गए। चैलचोक के सटखन गांव निवासी सुनील कुमार ने बताय बताया कि वह कई सालों से मेडिकल शॉप चला रहे है। हर महीने उनकी दुकान का मासिक बिजली बिल 400 रुपए आता था। मगर स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल में अचानक लगभग 230 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है। सुनील कुमार के अनुसार- उन्हें सोमवार रात को बिजली बिल का टेक्स्ट मैसेज मिला। अगली सुबह गूगल पे पर भी बिल का नोटिफिकेशन आया। बिल की राशि देखकर वह हैरान रह गए। उनका कहना है कि दुकान में बिजली की खपत सामान्य रहती है, ऐसे में इतनी बड़ी राशि का बिल आना समझ से परे है। भारी-भरकम बिल ने दूसरे व्यापारियों की चिंता बढ़ाई इसके बाद क्षेत्र के अन्य व्यापारियों की चिंता भी बढ़ गई है। दवाई विक्रेता ने बिजली विभाग से बिल की जांच करने, मीटर रीडिंग की दोबारा पुष्टि करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी कई गुणा ज्यादा बिल की शिकायतें प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी कई बिजली उपभोक्ताओं के कई गुणा ज्यादा बिल आ रहे है। इसी वजह से हिमाचल में स्मार्ट मीटर का जबरदस्त विरोध हो रहा है। कांगड़ा जिला में तो लोगों के विरोध के बाद बिजली बोर्ड ने प्रथम चरण में विद्युत कर्मचारियों के घर पर ही इन्हें लगाने का फैसला ले लिया है।