हिमाचल में 105 लोगों की मौत:झारखंड के 12 जिलों में अचानक बाढ़ का अलर्ट; MP के श्योपुर में घरों-अस्पताल में पानी भरा

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 दिन में 105 लोगों की मौत बारिश से जुड़ी घटनाओं में हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा 17 लोगों की जान मंडी जिले में हुए, यहां एक ही रात में 4 जगह बादल फटे थे। राज्य की 200 से ज्यादा सड़कें अभी भी बंद हैं। राजस्थान के कोटा में 24 घंटे में 198 mm बारिश हुई। जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रही। यहां कोट बैराज के 12 गेट खोले गए हैं। इसके कारण चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा है। कोटा में 5 युवक चंबल में बह गए। जिनकी तलाश जारी है। झारखंड के 12 जिलों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी है। इनमें बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले शामिल हैं। यूपी के लखनऊ, कानपुर, बरेली समेत 15 शहरों में तेज बारिश के कारण हालात खराब हैं। प्रदेश के कई बांध ओवरफ्लो होने लगे हैं। ललितपुर के गोविंद सागर बांध के 17 गेट खोल गए। आज भी 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। वाराणसी में गंगा नदी उफान पर है। जलस्तर 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। रत्नेश्वर महादेव मंदिर 80 फीसदी डूब चुका है। प्रयागराज में गंगा-यमुना नदी उफान पर हैं। नदियों का पानी लेटे हनुमान मंदिर तक पहुंच गया है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *