हिमाचल में 17 दिन में 19 बार बादल फटा:गुजरात के नवसारी में पूर्णा नदी उफान पर; MP के शहडोल में 3 हजार घरों में पानी भरा

हिमाचल प्रदेश में 20 जून से 6 जुलाई तक बादल फटने की 19 घटनाएं हुईं। 23 बार बाढ़ और 19 बार लैंडस्लाइड हुआ। राज्य में अबतक 82 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें बारिश, लैंडस्लाइड, बाढ़ और बारिश के कारण सड़क हादसे की मौत शामिल हैं। राज्य में 269 सड़कें बंद हैं। गुजरात के कई जिलों में रविवार को तेज बारिश हुई। अहमदाबाद, सूरत, नवसारी की हालत सबसे ज्यादा खराब हुई। नवसारी में पूर्णा नदी उफान पर है। इसका पानी निचले इलाकों में भर गया। मकान 3-4 फीट तक पानी में डूब गए।अहमदाबाद, बनासकांठा में भी तेज बारिश हुई। इसके कारण सड़कों पर पानी भर गया। मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने के कारण मानसून जमकर बरस रहा है। शहडोल में बीते 24 घंटे में 4 इंच बारिश हुई। आधी रात में 3 हजार से ज्यादा घरों में पानी भर गया। लोग घबरा गए। पानी के कारण लोगों का काफी नुकसान हुआ है। राजस्थान में मानसून आज से फिर तेजी पकड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिम बंगाल के ऊपर बना हुआ है, जो अब धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिमी राज्यों की तरफ बढ़ रहा है। रविवार को करौली के महावीर जी में 30 mm, चूरू में 32.4 mm, बांसवाड़ा के अरथुवाना में 35 mm बारिश हुई। छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित है। अंबिकापुर में कई घरों में पानी घुस गया। दर्जनों कार तीन फीट तक पानी में डूब गई। नेशनल हाईवे 343, अंबिकापुर-राजपुर मुख्य मार्ग पर नदियां पुल के ऊपर बह रही हैं। उत्तर प्रदेश में कई नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में गंगा में कई घाट डूबे हैं। नदी 62.62 m पर बह रही है। खतरे का निशान 71.262 m है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 43 जिलों में 3.8 मिमी बारिश हुई है। एक जून से प्रदेश में अब तक 146.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, यह नॉर्मल 134.5 मिमी से 9 फीसदी अधिक है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… हिमाचल प्रदेश: गुजरात: मध्य प्रदेश: 8 जुलाई के मौसम का हाल…. दिल्ली-एनसीआर में मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। यूपी में भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट जारी है। देहरादून, टिहरी, नैनीताल, और बागेश्वर जैसे जिलों में लैंडस्लाइड हो सकता है। चारधाम यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है, खासकर कांगड़ा, मंडी, और सिरमौर जैसे जिलों में। रेड और ऑरेंज अलर्ट हैं। बादल फटने और लैंडस्लाइड का खतरा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड में भी तेज बारिश की चेतावनी है। बिजली भी गिर सकती है। राज्यों के मौसम का हाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *