हिमाचल में 6 दिन खिलेगी धूप:ठंड से मिलेगी राहत; अभी अधिकांश शहरों में नॉर्मल से नीचे तापमान, केलांग का पारा माइनस 2.3 डिग्री

हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिन तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। पहाड़ों पर इस दौरान अच्छी धूप खिलेगी। इससे तापमान में दो से चार डिग्री का उछाल आएगा और पहाड़ों पर मौसम सुहावना हो जाएगा। प्रदेश में बीते सप्ताह बारिश-बर्फबारी के बाद काफी ठंड बढ़ गई थी। कई शहरों का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 18 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया था। केलांग और कुकुमसैरी में अभी भी रात का पारा माइनस में है। वर्तमान में प्रदेश के ज्यादातर शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान नॉर्मल से कम चल रहा है। अगले छह दिन तक धूप खिलने के बाद इसके नॉर्मल से ज्यादा होने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में धूप खिलेगी। केलांग का पारा नॉर्मल से 5.5 डिग्री नीचे केलांग के अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 5.5 डिग्री की कमी रिकॉर्ड की गई। इसके बाद केलांग का तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रह गया है। मंडी का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4.5 डिग्री कम के साथ 25.3 डिग्री, सोलन का 4.4 डिग्री कम के साथ 23.4 डिग्री, शिमला का 2.4 कम के साथ 19.8 डिग्री सेल्सियस तापमान चल रहा है। केलांग में रात का पारा माइनस में 2.3 इसी तरह, न्यूनतम तापमान भी ज्यादातर शहरों का सामान्य से कम है। केलांग न्यूनतम तापमान माइनस (-2.3 डिग्री), कुकुमसेरी में माइनस -0.6 डिग्री, ताबो में 1.5, कल्पा में 2.9, मनाली में 5.9 सेल्सियस चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *