हिमाचल सरकार ने राज्य के सबसे सीनियर IPS एवं एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी (ACS) श्याम भगत को डीजीपी का एडिश्नल चार्ज सौंपा है। राज्य के कार्यवाहक डीजीपी अशोक तिवारी 23 से 31 मार्च तक अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान श्याम भगत नेगी हिमाचल के कार्यवाहक डीजीपी होंगे। वहीं केंद्र सरकार ने हिमाचल कैडल के IAS अरिंदम चौधरी को केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी सौंपी दी है। भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने अरिंदम चौधरी को आज सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के तहत स्टील मंत्रालय में उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) नियुक्त किया है। केंद्र में 5 साल तक नियुक्ति जारी आदेश में कहा गया कि यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तारीख से पांच वर्ष की अवधि के लिए होगी या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। अधिकारी को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। 3 सप्ताह के भीतर जॉइनिंग देने के आदेश साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि उन्हें तीन सप्ताह के भीतर पदभार ग्रहण करना होगा, अन्यथा सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम से डिबारमेंट की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। यह आदेश नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन से जारी किया गया है और इसकी प्रति हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। इस नियुक्ति को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे हिमाचल कैडर के अधिकारियों की केंद्र में भागीदारी और भूमिका और मजबूत होगी।