हिमोत्कर्ष परिषद ने ऊना में 9 हस्तियों को किया सम्मानित:डिप्टी सीएम ने राष्ट्रीय एकात्मकता और हिमाचल श्री पुरस्कार प्रदान किए

हिमाचल प्रदेश के ऊना में हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद का 52वां राज्य अधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नौ प्रमुख हस्तियों को हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता और हिमाचल श्री पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में पुरस्कार प्रदान किए और परिषद के जनकल्याण कार्यों की सराहना की। टापर्स को किया गया सम्मानित कार्यक्रम में बीएससी माइक्रोबायोलॉजी की टॉपर दीपिका को 25 हजार रुपये नकद, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा 10वीं और 12वीं के 59 टॉपर्स को भी सम्मानित किया गया तथा जरूरतमंदों को सहायक सामग्री वितरित की गई। परिषद ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1,01,000 रुपये का अंशदान भी भेंट किया। उपमुख्यमंत्री ने संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरि सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और स्थानीय प्रतिभाएं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में राज्य अध्यक्ष जितेंद्र कंवर ने परिषद की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। किसको किस क्षेत्र में मिला पुरस्कार वीरता के लिए: शौर्य पुरस्कार (मरणोपरांत) कांगड़ा के शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार (सेना मेडल) को प्रदान किया गया, जिसे उनके परिजनों ने ग्रहण किया। ऊना के बीएसएफ से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर व्यास देव को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में साहस के लिए राष्ट्र समर्पण एवं प्रेरणास्त्रोत पुरस्कार दिया गया। खेल: सिरमौर की भारतीय महिला कबड्डी टीम की उपकप्तान पुष्पा राणा को श्रेष्ठ युवा प्रतिभा–खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया पत्रकारिता: जबकि डॉ. संजीव शर्मा को श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार मिला। चिकित्सा एवं समाज सेवा: बिलासपुर के डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनिकेता शर्मा को उत्कृष्ट चिकित्सक पुरस्कार प्रदान किया गया। हिमाचल मंडी जनकल्याण सभा (दिल्ली) को उत्कृष्ट नेत्र आयुर्विज्ञान पुरस्कार दिया गया। शिक्षा: झारखंड न्यायिक सेवा में जिला जज बने ऊना के शिव करण राणा को हिमोत्कर्ष हिमाचल श्री शान-ए-ऊना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समाजसेवा: हिमाचल महासभा, चंडीगढ़ को उत्कृष्ट समाजसेवी संस्था पुरस्कार प्रदान किया गया। साहित्य: साहित्यकार श्याम लाल शर्मा को श्रेष्ठ लेखन, साहित्य एवं संस्कृति सम्मान मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *