हिसार कांग्रेस MP जेपी ने इनेलो-जजपा पर साधा निशाना:हरियाणा में किसी श्रेत्रीय दल का भविष्य नहीं, अभय ने कहा था-हुड्डा का डोम

हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश (जेपी) आज शुक्रवार को सिरसा पहुंचे। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इनेलो पर निशाना साधा और कहा, ये गलत किया, ऐसा नहीं करना चाहिए था। मैं चौ. देवीलाल का करीबी था, पर इनके (अजय-अभय) हाथ में पार्टी की बागडोर आने के बाद पार्टी छोड़ दी थी। ये दोनों ही राजनीति के लायक नहीं है। मैंने अपनी लोकप्रियता कमाई और पार्टी से छोड़ने से पहले चौ. देवीलाल से मिला भी था। साथ ही जजपा व बीजेपी को घेरा और कहा, देश का तो पता नहीं, हरियाणा में किसी क्षेत्रीय पार्टी का भविष्य नहीं है। सांसद जेपी ने राज्यसभा चुनाव में सांसदों की जिम्मेदारी लगाने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, हम चारों की जिम्मेदारी नहीं थी, हमें तो विधायकों के प्रबंध करने की जिम्मेदारी दी थी। वो पार्टी प्रभारी व नेता प्रतिपक्ष की थी। जो आदमी अपना ईमान बेच ज्यां, उसका कै करां। क्रॉस वोट कर जनता के साथ खिलवाड़ पर सांसद जेपी ने कहा, जिन लोगों ने ये घिनौना कार्य किया, जिन्होंने (बीजेपी) खरीदा, वो उनसे भी बड़े बेईमान है। जिस भाजपा ने इनके साथ ये व्यवहार किया, आप लोग खुद जानते हैं। जितना रिश्वत लेने वाला दोषी है, उतना ही रिश्वत देने वाला दोषी है। ये खरीदने वाले दोषी है। इनको दंडित करना है। बिकने वालों को पार्टी दंडित करेगी। अभय के बयान पर जवाब देने पहुंचे सिरसा जेपी इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने हिसार से कांग्रेस सांसद जय प्रकाश जेपी पर भी हमला बोलते हुए कहा था कि वो अब हुड्डा का डोम है, जो कभी हमारा पालतू होता था। पहले कटड़े बेचता था और हमारी टिकट पर सांसद बना था। अभय के इस बयान पर सांसद जेपी ने कहा था कि मैं सदन का सत्र खत्म होने पर 3 अप्रैल को इसके सारे वीडियो जनता के सामने लाऊंगा। मैंने इसके कई वीडियो क्लिप देखे हैं। इसे जनता की अदालत में खड़ा कर जवाब दूंगा। इसी का जवाब देने के लिए वे आज सिरसा पहुंचे। जानिएं जींद में अभय चौटाला ने क्या कहा था गौरतलब है कि करीब 21 दिन पहले जींद में हरियाणा में साल 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए दंगों में भगोड़े धर्मेंद्र हुड्‌डा के साथ फोटो वायरल होने पर अभय चौटाला ने सफाई दी थी। उसी वक्त धर्मेंद्र के साथ फोटो पर सांसद जेपी द्वारा हमला बोले जाने पर अभय ने कहा था, इसे (जेपी) तो हुड्‌डा ने पालकर छोड़ रखा है, जो सलाह आती है, उस तरह की भाषा बोल देता है। सांसद जेपी का एक इंटरव्यू सुना था, उसमें पूर्व मंत्री अभिमन्यु के घर जलाने में इनेलो और बीजेपी को षडयंत्रकारी बताया था। लेकिन मैं कह दूं जो हमारी पार्टी का नाम लेकर लांछन लगाता है, उसको कोर्ट के माध्यम से नोटिस दूंगा और माफी मांगने पर मजबूर करूंगा। जानिए कौन है सांसद जयप्रकाश जयप्रकाश देश के पूर्व प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के करीबी रहे हैं और 1986 से चौटाला परिवार से जुड़े। 1989 में जनता दल की टिकट पर पहली बार हिसार से सांसद बने। वे ग्रीन ब्रिगेड का हिस्सा भी रहे हैं। 1996 में हिसार से हरियाणा विकास पार्टी से सांसद बने। दो बार विधायक बने, जिसमें एक बार बरवाला सीट और दूसरी कलायत विधानसभा सीट से। 1999 में कांग्रेस जॉइन की और अब कांग्रेस की टिकट पर 2024 से हिसार से सांसद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *