हरियाणा के हिसार में एक कार में मौजूद कपल की वीडियो बनाने पर हंगामा हो गया। मोबाइल कैमरा ऑन करने पर ड्राइवर ने गुस्से में वीडियो बना रहे युवक के हाथ पर डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद ड्राइवर राजस्थान नंबर की इस कार को लेकर मौके से भाग गया। वीडियो बनाने वाले युवक ने दावा किया कि कार के अंदर युवक के साथ लड़की आपत्तिजनक हालत में थी। दोनों ने कार को एक सब्जी मंडी के पास एक सुनसान जगह पार्क किया था। अब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है। इसमें 2 युवक कार पास जाकर वीडियो बनाते दिख रहे हैं। पीछे से कार में मौजूद एक युवती की भी आवाज आ रही है। सिलसिलेवार पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… ड्राइवर ने डंडे से हमला किया
कार के अंदर मौजूद युवक गुस्से में वीडियो बना रहे युवकों को दूर करने की कोशिश करता है। इसके बाद उसने कार की डिग्गी खोली। अंदर रखे डंडे से वीडियो बना रहे एक युवक पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक घायल हो गया। कार लेकर फरार हुआ युवक
घटना के बाद युवक कार लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं, घायल युवक को उसके साथी ने अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, मामले में सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज विजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, लेकिन अभी तक घायल के कोई बयान दर्ज नहीं हुई है। बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।