हिसार में प्रेमी युगल ने खाया सल्फास:11वीं के स्टूडेंट, 9वीं में हुआ था प्यार; दिन में पंजाब की दरगाह पर अरदास लगाकर आए थे

हरियाणा के हिसार जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और उसकी नाबालिग प्रेमिका ने खेतों पर जाकर सल्फास निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लागों ने उन्हें गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहंच गई और परिवार से जानकारी ली। परिजनों के मुताबिक, दोनों एक ही सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा तक साथ पढ़ते है। नौवीं कक्षा के दौरान उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। युवक के परिजनों को भी इस रिश्ते की जानकारी थी, लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण वे इस संबंध के खिलाफ थे। शुक्रवार को दोनों बाइक पर सवार होकर पंजाब के नकोदर स्थित बाबा मुराद शाह दरगाह गए थे। लौटने पर परिवार के लोगों से उनकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों खेतों में चले गए और वहां जाकर जहर खा लिया। दूसरे खेतों में काम रह रहे कुछ लोगों ने उनकी हालत बिगड़ती देख परिवार के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… लड़की के पिता की हो चुकी मौत, भाई संभाल रहा परिवार
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि लड़का और लड़की कुम्हार बिरादरी से हैं। लड़की का परिवार मेहनत मजदूरी का काम करता हैं। लड़की के पिता की मौत हो चुकी है। लड़की के परिवार में उनका एक भाई, 2 बहनें और माता है। भाई ही परिवार संभालता है। लड़का बोला- हम सल्फास पहले ही ले आए थे
उधर, युवक के पिताजी गांव में ही फर्नीचर का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों गांवों के बीच बस एक सड़क मार्ग बना हुआ है। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल लड़के ने बताया कि पहले से हमने सल्फास लाया हुआ था। हमने सोच लिया था कि अगर हमारी शादी की बात परिवार ने नहीं मानी तो सल्फास खा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *