हिसार में वाहन की टक्कर से युवती की मौत:मंदिर जाते समय हादसा, यूपी की रहने वाली, आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

हिसार जिले के अग्रोहा में शनिवार को सड़क हादसे में मंदिर दर्शन के लिए जा रही एक युवती की मौत हो गई। मृतका अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश से अग्रोहा स्थित मंदिर में दर्शन करने आई थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के काजीपुर जनपद के गांव चंदायर निवासी कंचन मौर्या अपने परिजनों के साथ अग्रोहा मंदिर में दर्शन करने आई हुई थी। शनिवार को वह अपनी भाभी निशु वर्मा और पड़ोसी राखी घोष के साथ मंदिर की ओर जा रही थी। वाहन ने मारी टक्कर जब वे अग्रोहा में एचडीएफसी बैंक के नजदीक सड़क पार कर रहे थे, तो एक तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे अज्ञात वाहन ने कंचन मौर्या को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंचन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। डॉक्टरों ने मृत किया घोषित हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अग्रोहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी ड्राइवर की खिलाफ के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने मृतका की भाभी निशु वर्मा, निवासी कृष्णा कॉलोनी अग्रोहा, के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निशु वर्मा ने बताया कि उसके पति मोहित मौर्या फतेहाबाद जिले के गोरखपुर गांव में नौकरी करते हैं। वे परिवार सहित श्रद्धा भाव से अग्रोहा मंदिर में दर्शन के लिए आए थे, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *