हिसार में सब इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड:मंत्री गंगवा को एस्कॉर्ट किया, उसके बाद एक्सीडेंट होने पर अधिकारियों से झूठ बोला

हरियाणा के PWD मंत्री रणबीर गंगवा के काफिले की पायलट गाड़ी के एक्सीडेंट के मामले में सब इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। हांसी के SP यशवर्धन की जांच में सामने आया कि मंत्री की गाड़ी को एस्कॉर्ट करने के बाद PCR स्टाफ अपने निजी काम से भिवानी के मुंढाल गांव चला गया। वहां से लौटते हुए गढ़ी गांव के पास PCR ट्रक से टकरा गई। इसकी वजह से पूरी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि शुक्रवार (4 जुलाई) को एक्सीडेंट के बाद पुलिस कर्मचारियों ने कहा था मंत्री रणबीर गंगवा को छोड़ने के बाद जब वे गढ़ी की तरफ आ रहे थे तो उनकी गाड़ी का ट्रक के साथ एक्सीडेंट हो गया। गाड़ी को तीनों पुलिसकर्मी ठीक कराएंगे
SP यशवर्धन ने कहा कि PCR -2 ने पहले हरियाणा सरकार में मंत्री रणबीर गंगवा को एस्कॉर्ट कर गुरुवार रात 10:23 बजे रामायण टोल प्लाजा पर छोड़ दिया था। बाद में PCR -2 की ड्यूटी शहर थाना हांसी के एरिया में थी। मगर PCR-2 स्टाफ अपने निजी कार्य से भिवानी के मुंढाल गांव चला गया। पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी में लापरवाही की। तीनों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। गाड़ी को ठीक करवाने में जितना भी खर्च आएगा, इन सभी से वहन किया जाएगा। 3 पॉइंट में जानिए, कैसे हुआ था हादसा…. SP ने खुद अपने हाथ में ली थी जांच
अस्पताल पहुंचने के बाद घायल पुलिसकर्मियों ने कहा कि उनके आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिस वजह से उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई। मंत्री गंगवा के PA अरुण कुमार ने कहा था कि पायलट ने रात 9.55 बजे हमें रामायण टोल प्लाजा पर छोड़ दिया था। मंत्री रात 10.20 बजे घर पहुंच गए थे। मगर, पुलिस की गाड़ी का एक्सीडेंट रात 2 बजे हुआ। शक होने पर SP यशवर्धन ने मामले की जांच खुद अपने हाथ में ले ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *