हिसार रेलवे टीसी पर FIR, सिरसा में भी जाचं शुरू:जुर्माने का 17 लाख कैश जमा नहीं कराया, सरकारी धन दुरुपयोग का आरोप

हिसार रेलवे जंक्शन में कार्यरत टीसी (टिकट कलेक्टर) द्वारा करीब 17 लाख रुपए का गबन करने का मामला सामने आया है। इस मामले में हिसार में रेलवे विभाग ने टीसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और विभागीय जांच शुरू कर दी है।। इसकी जांच सिरसा में भी शुरू हो गई है। कारण है कि उक्त टीसी हरिकिशन सिरसा में भी पोस्टिंग के दौरान काम कर चुका है। यहां सिरसा में भी टिकट पैसे का गबन का पता चला है। रेलवे सूत्रों की मानें तो उक्त टीसी ने सिरसा में पोस्टिंग के दौरान करीब 10 से 15 लाख रुपए का गोलमाल कर दिया। यह राशि रेलवे स्टेशन व ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वालों से जुर्माना राशि के तौर पर वसूली गई थी। यह राशि विभाग में जमा नहीं करवाई और पैसे अपने पास ही रखा। एक तरह से विभाग को चूना लगा दिया। इसकी जांच जोधपुर और जयुपर से रेलवे विभाग की टीम कर रही है। जोधपुर से यातायात इंस्पेक्टर श्याम सिंह ने जांच कर यह मामला पकड़ा और कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा। जिसके बाद उक्त टीसी की, जहां-जहां पोस्टिंग रही है, वहां जांच करवाई जा रही है। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मामले में जोधपुर-जयपुर की टीम कर रही जांच : एसएस इस मामले में सिरसा रेलवे से स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र कुमार का कहना है कि इस मामले में जांच जोधपुर व जयपुर की टीम जांच कर रही है। उक्त टीसी के खिलाफ हिसार में केस दर्ज हुआ है। सिरसा में भी पोस्टिंग रही है, वो जांच में ही पता चल पाएगा कि कितना कैश जमा नहीं करवाया गया है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे पकड़ में आया मामला उक्त टीसी एक साल से बिना टिकट यात्रियों से पैसे वसूल करता रहा, पर विभाग को जमा नहीं करवाए। इसी पर यातायात लेखा विभाग के स्टाफ को शक हो गया। दो से तीन बार यातायात इंस्पेक्टर की टीम जोधपुर से जांच के लिए हिसार पहुंची। शुरू में टीसी को चेतावनी दी गई, पर उसने कैश जमा नहीं करवाया। आखिर में केस दर्ज करना पड़ा। अब सवाल ये है कि अब तक किसी ने चेक नहीं किया अब सवाल ये हैं कि उक्त टीसी इतने लंबे समय इतनी रकम अपने पास रखता रहा। हिसार व सिरसा रेलवे में बुकिंग ब्रांच या अकाउंट शाखा की ओर से ध्यान नहीं दिया गया कि कैश जमा नहीं करवा रहा। ऐसे में उक्त टीसी गबन करता रहा। सरकारी राशि का दुरुपयोग करना पाया गया रेलवे पुलिस को दी शिकायत में बताया, हरिकिशन सीनियर टीसी हिसार में फ्री रोस्टर में चेकिंग कर रहा है। उसके द्वारा जून 2025 से जनवरी 2026 तक 17 लाख 610 रुपए डिबेट मीमो दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे राजस्व राशि का दुरुपयोग होना पाया गया है। कर्मचारी के द्वारा राशि जमा न कराने के विरूद्ध FIR दर्ज की जाए। रेलवे यातायात लेखा कार्यालय में राशि जमा नहीं करवाकर सरकार राशि का दुरुपयोग किया है। रेलवे स्टेशन हिसार स्टेशन अधीक्षक द्वारा इसकी सूचना डीएसपी हिसार व अंबाला छावनी रेलवे को मेल भेजी गई। इसके बाद इसकी जांच कर 316 (5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *