होटल में 133 दिन गर्लफ्रेंड संग बिताए,फर्जी पेमेंट कर फरार:गुरुग्राम में ऑनर को ₹6 लाख का फेक मैसेज भेजा; सोशल मीडिया से सीखा तरीका

गुरुग्राम में एमसीए पास युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए 5 महीने से ज्यादा समय तक लग्जरी अपार्टमेंट रेंट पर लिया। चेक आउट करते समय युवक फर्जी यूपीआई एप से फर्जी पेमेंट करके चलता बना। होटल के अकाउंट में जब यह पेमेंट नहीं पहुंची तो मामला उजागर हुआ। होटल लाइम ट्री के डायरेक्टर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर सेक्टर 53 पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यूट्यूब से सीखकर फर्जी फोनपे एप डाउनलोड किया था। इसके बाद उसने सात बार में 6.17 लाख रुपए की फर्जी ट्रांसजेक्शन की। आरोपी की पहचान सोहना के 26 वर्षीय हिमांशु के तौर पर हुई। पांच प्वाइंट में समझिए हिमांश ने कैसे किया फर्जीवाड़ा… पांच महीने तक होटल में रुका शिकायतकर्ता तपेश कुमार ने बताया कि वह लाइम ट्री होटल्स सर्विस अपार्टमेंट कंपनी के निदेशक हैं। उनका एक होटल डीएलएफ फेज-5 में है। सोहना का रहने वाला हिमांशु नाम का शख्स उनके सर्विस अपार्टमेंट में 4 अक्टूबर 2025 से 7 अक्टूबर 2025 तक और फिर 15 अक्टूबर 2025 से 24 फरवरी 2026 तक ठहरा था। हिमांशु ने रहने के दौरान कई बार भुगतान के लिए फर्जी UPI ऐप का इस्तेमाल किया। उसने वॉट्सएप के माध्यम से सफल भुगतान की स्क्रीनशॉट भेजीं, लेकिन कंपनी के बैंक खाते या पाइन लैब एग्रीगेटर स्टेटमेंट में कोई राशि जमा नहीं हुई। ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे… ————- यह खबर भी पढ़ें…
EX-गर्लफ्रेंड का इंटरव्यू टालने को बम से उड़ाने की धमकी:गुरुग्राम में कंपनी को मेल किया, प्रेमिका को दोबारा पाने के लिए साजिश रची गुरुग्राम में प्रेमी ने एक्स गर्लफ्रेंड का इंटरव्यू टालने के लिए एक कंपनी को बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल भेज दी। ई-मेल के बाद कंपनी कैंपस में हड़कंप मच गया। कंपनी को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन बम नहीं मिला। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *