होली के मद्देनज़र यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सोमवार से छह होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें लखनऊ होते हुए पंजाब, बिहार, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों को जोड़ेंगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी के अनुसार, इन ट्रेनों से त्योहार के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। दो और छह मार्च को चलेगी स्पेशल, लखनऊ होकर पहुंचेगी बिहार उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा गाड़ी संख्या 04616 फिरोजपुर-दानापुर होली स्पेशल दो और छह मार्च को फिरोजपुर से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मोगा, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली होते हुए सुबह 5:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, बक्सर और आरा होते हुए शाम 5:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 04615 दानापुर-फिरोजपुर होली स्पेशल तीन और सात मार्च को दानापुर से रात 9:10 बजे चलकर सुबह लगभग 8:15 बजे लखनऊ और रात 11:55 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में केवल एसी कोच लगाए गए हैं। ऋषिकेश-कोलकाता के बीच विशेष सेवा उत्तर रेलवे द्वारा संचालित 04312 योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता होली स्पेशल दो मार्च को रात 10:20 बजे ऋषिकेश से चलेगी। यह ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए सुबह 9 बजे आलमनगर और 9:48 बजे उतरेटिया पहुंचेगी। इसके बाद रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, गया, धनबाद, आसनसोल और वर्धमान के रास्ते अगली सुबह 8 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 04311 कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश होली स्पेशल चार मार्च को दोपहर 1:55 बजे कोलकाता से रवाना होकर अगले दिन रात 10:25 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी की बोगियां उपलब्ध रहेंगी। लखनऊ होकर चलेगी ट्रेन, प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव उत्तर रेलवे के अनुसार 04212 सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस होली स्पेशल दो मार्च को सुबह 4 बजे सुल्तानपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 6:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी और कानपुर, झांसी, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण व ठाणे होते हुए अगले दिन दोपहर 12:20 बजे एलटीटी पहुंचेगी। वापसी में 04211 एलटीटी-सुल्तानपुर होली स्पेशल तीन मार्च को दोपहर 2:35 बजे एलटीटी से चलेगी और रात 8:50 बजे लखनऊ होते हुए 11 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। छह अन्य स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई रेलवे ने यात्रियों की मांग को देखते हुए छह अन्य होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन में भी विस्तार किया है। 03257 दानापुर-आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल – 8 मार्च 03258 आनंदविहार-दानापुर स्पेशल – 9 मार्च 05559 रक्सौल-उधना साप्ताहिक स्पेशल – 7 मार्च 05560 उधना-रक्सौल स्पेशल – 8 मार्च 03309 धनबाद-दिल्ली द्विसाप्ताहिक स्पेशल – 7 से 10 मार्च 03310 दिल्ली-धनबाद द्विसाप्ताहिक स्पेशल – 8 व 11 मार्च कुछ स्टेशनों पर बदला गया ठहराव 03257 दानापुर-आनंदविहार होली स्पेशल के सूबेदार और गोविंदपुरी स्टेशनों पर ठहराव समय में संशोधन किया गया है। सूबेदार स्टेशन पर ट्रेन दोपहर 1:45 बजे और गोविंदपुरी पर शाम 4:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में 03258 आनंदविहार-दानापुर स्पेशल सूबेदार स्टेशन पर दोपहर 2:35 बजे और गोविंदपुरी स्टेशन पर 12:20 बजे पहुंचेगी। दोनों स्टेशनों पर पांच मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है।