बिहार समेत पूरे देश में रंगों का सबसे बड़ा त्योहार होली पूरे उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। शहरों से लेकर गांवों तक होली की मस्ती और रौनक साफ नजर आने लगी है। आज होलिका दहन है। होलिका जलाने का मुहूर्त शाम 6 बजे से रात में करीब 12 बजे तक रहेगा। हालांकि रात 2.02 बजे होलिका जला सकते हैं। इसके बाद भद्रा काल लग जाएगा। होलिका दहन से पहले ही प्रदेश में होली की रंगत चढ़ चुकी है। सीवान में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के होली मिलन कार्यक्रम में सिंगर स्वाती मिश्रा ने अपने होली के गीतों से समां बांध दिया। वहीं, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ होली के रंग में सराबोर नजर आईं। वह ढोल-मंजीरा बजाते हुए होली गीत गा रही थीं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली। इधर, LJP (R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी अपने कार्यालय में परिवार के साथ होली मनाई। रंग-गुलाल और ढोल-नगाड़ों के बीच आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। होलिका दहन और होली मिलन से जुड़े कुछ तस्वीरें… होली मिलम समारोह और होलिका दहन से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…