हरियाणा में बुधवार को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां देवर-भाभी ने कोरड़ा मार होली खेली तो वहीं सोनीपत की सोसाइटी में युवतियां डांस कर धूमधाम से होली सेलिब्रेट करती दिखीं। इसके अलावा गुरुग्राम में हरियाणवी डांसर प्रांजल दहिया पहुंची, वहीं सेक्टर-29 में सिंगर शिवा चौधरी और मनकीरत औलख ने लाइव परफॉर्मेंस में जमकर ठुमके लगाए। दर्शक भी खूब थिरके। शो में स्टार्स की एक झलक पाने के लिए फैंस आपस में ही भिड़ गए। उधर, नूंह के राम मंदिर में महिलाओं ने पारंपारिक लठमार होली खेली। चंडीगढ़ में अपने आवास पर सीएम नायब सैनी और उनकी पत्नी सुमन सैनी पर कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश की। इसके साथ ही हरियाणा लोकभवन में भी होली सेलिब्रेशन प्रोग्राम हुआ, इसमें सीएम सैनी परिवार संग पहुंचे। वहीं, होली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरियाणा पुलिस भी अलर्ट रही। सड़कों पर जगह-जगह पुलिस की विशेष टीम तैनात रही। देखें होली सेलिब्रेशन के PHOTOS… मनकीरत के शो में भिड़े फैंस
गुरुग्राम के सेक्टर 29 में हरियाणवी सिंगर शिवा चौधरी और मनकीरत औलख ने कई गानों पर लाइव परफॉर्मेंस दी। शिवा ने कई हरियाणवी गानों पर परफॉर्म किया। वहीं फैंस मनकीरत के साथ गाने गुनगुनाते दिखे उधर, शो के बीच में ही कुछ युवक आपस में भिड़ गए। एक दूसरे को जमकर लात- घूंसे मारे। कहा जा रहा है कि आगे खड़े होने को लेकर युवकों के बीच विवाद हुआ। नेताओं ने जमकर खेली होली
प्रदेशभर में नेताओं ने भी जमकर होली खेली। सीएम सैनी ने मुख्यमंत्री आवास में राजभवन में होली खेली। इस दौरान राज्यपाल प्रो. असीम कुमार और मुख्यमंत्री एक- दूसरे को तिलक लगाते नजर आए। उधर, हिसार के आदमपुर में पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कार्यकर्ताओं संग होली खेली। सोनीपत विधायक निखिल मदान को महिलाओं ने जमकर कोरड़े मारे। होली सेलिब्रेशन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…