होली पर 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

जालंधर | होली के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाएगा। रेलवे ने भीड़ प्रबंधन के लिए अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना और ढंढारी कलां में अस्थायी वेटिंग एरिया बनाए गए हैं। ऐसे में ट्रेन देरी से आने और स्टेशन परिसर में भीड़ होने पर यात्री अस्थायी वेटिंग रूम में आराम कर सकते हैं। यात्रियों की सहायता के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर, एटीवीएम फैसिलिटेटर और हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। लुधियाना और ढंडारी कलां स्टेशनों पर 27 फरवरी से 3 मार्च तक प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। वीरवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने जालंधर रेलवे स्टेशन पर होली की व्यवस्थाओं को लेकर मीटिंग की। साथ ही स्टेशन परिसर में होली पर यात्रियों की सुविधा का भी जायजा लिया। ट्रेन संख्या…… कहां से …………कहां तक…….प्रस्थान… आगमन……. तिथि 04610 अमृतसर……. ..मानसी…… 20:10….02:30 …..28.02.26, 04.03.26 04616 फिरोजपुर छावनी……दानापुर.. .12:00..17:30…… 26.02, 02.03, 06.03 04614 अमृतसर….. कटिहार……. 14:15..01:00…. 01.03.26, 05.03.26 04082 कटड़ा…..नई दिल्ली…. 21:20…… 10:00 ……..प्रतिदिन (09.03 तक) 04664 अमृतसर……..पटना.. ….. 09:45…13:30…… 27.02, 02.03, 05.03 शहर रेलवे स्टेशन पर प्रसिद्ध ऐप-आधारित परिवहन सेवा ‘रेपिडो’ का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यह सेवा नॉन फेयर रेवेन्यू मॉडल के तहत अगले तीन वर्षों के लिए शुरू की गई है। स्टेशन के पार्किंग एरिया के पास एक समर्पित रेपिडो काउंटर स्थापित किया गया है, जहां से यात्री ऐप डाउनलोड करने और बुकिंग संबंधी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके माध्यम से यात्री ई-रिक्शा, ऑटो, बाइक और कैब आसानी से बुक कर सकेंगे। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को रेपिडो की भी सुविधा मिलेगी उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक कदम उठाया है। इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने कहा िक इस पहल से यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की आवश्यकताओं को देखते हुए भविष्य में इस प्रकार की सेवाओं का विस्तार फिरोजपुर मंडल के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य जहां यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है, वहीं नॉन फेयर रेवेन्यू आय के स्रोतों को भी मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि रेपिडो एप को रेलवन एप पर प्रदर्शित करने के लिए आईआरसीटीसी को भी प्रस्ताव भेजा गया है, ताकि यात्री एक ही प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की टिकट के साथ-साथ टैक्सी सेवा भी आसानी से बुक कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *