होशियारपुर में आसमानी बिजली गिरने से युवक की मौत:10वीं में पढ़ता था, किक्रेट खेलते 11 बच्चों को लगा झटका, एक का चल रहा इलाज

पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़शंकर के गांव बकापुर गुरु में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान आसमानी बिजली गिरने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव रसूलपुर निवासी तरुणदीप सिंह के रूप में हुई है। गांव के सरपंच ने बताया कि तरुणदीप 10वीं क्लास में हुआ था। अभी उसका रिजल्ट आया था। स्कूलों में छुट्टी के चलते वह टूर्नामेंट खेलने के लिए चला गया। सरपंच ने बताया कि दोपहर लगभग साढ़े 11 से 12 बजे के बीच की यह घटना है। 11 युवक किक्रेट टूर्नामेंट खेलने के लिए पास के गांव में गए थे। इस दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। हलकी बूंदाबांदी के बीच भी खेल रहे थे तो इस दौरान बिजली गिर गई। मौके पर तरुणदीप सिंह (16) पुत्र ओंकार सिंह और अंशप्रीत सिंह (18) बिजली की चपेट में आ गए। बाकी युवक भी झटके के साथ इधर-उधर गिए। घायलों को तुरंत नवांशहर के निजी अस्पातल पहुंचाया गया जहां तरुणदीप सिंह ने दम तोड़ दिया जबकि अंशप्रीत का इलाज चल रहा है। पिता बोले- मेरा हीरा पुत्र चला गया, अब इस दुनिया में कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा। घटना के बाद परिवार के लोगों ने बताई अहम बातें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *