होशियारपुर में ट्रक यूनियन प्रधान की हत्या:दीवार निर्माण को लेकर हुआ विवाद, आरोपी ने ईंट से हमला कर मार डाला

होशियारपुर में आज ट्रक यूनियन के प्रधान की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव तगड़ा खुर्द के 80 वर्षीय हरभजन सिंह अटवाल के रूप में हुई है। घटना मुकेरियां की है। घटना ट्रक यूनियन में दीवार निर्माण को लेकर चल रहे विवाद का परिणाम है। कुछ दिन पहले गालडीयां निवासी संदीप सिंह सन्नी ने यूनियन परिसर में एक दीवार का निर्माण किया था। आज जब यूनियन के सदस्यों की मौजूदगी में इस दीवार को गिराया जा रहा था, तब सन्नी ने गुस्से में आकर हरभजन सिंह पर ईंट से हमला कर दिया। ईंट हरभजन सिंह की छाती पर लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मुकेरियां पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।डीएसपी कुलविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की छानबीन कर रही है। यूनियन में जमीनी विवाद पिछले कुछ समय से चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *