100 की स्पीड से भिड़ी स्कॉर्पियो, 5 दोस्तों की मौत:गोहाना में भात भरकर रोहतक लौट रहे थे 7 दोस्त, बेकाबू गाड़ी पेड़ से टकराई

हरियाणा के सोनीपत में शुक्रवार शाम सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार 5 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। एक युवक सुरक्षित है। सभी गोहाना के गांव भावड़ में भात भरकर रोहतक लौट रहे थे। रास्ते में स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के मुताबिक, सभी युवक रोहतक जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा थी। पुलिस का भी कहना है कि तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है। सड़क हादसे के बाद के कुछ PHOTOS… यहां जानिए कैसे हुआ ये सड़क हादसा…

दिल्ली पुलिस के कर्मी की बहन का भात भरने गएः स्कॉर्पियो में रोहतक के गांव घुसकानी के गोलू, खिडवाली के साहिल, अंकुश, दीपक, अंकित, सागर और मोहित सवार थे। ये सभी गांव जिंदरान के संदीप के दोस्त हैं। संदीप दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। गोहाना के गांव भावड़ में संदीप की बहन के घर भात भरने के लिए निकले थे। सभी दोस्त आपस में जिगरी माने जाते थे और हर खुशी-गम के मौके पर साथ रहते थे। शादी से लौटते वक्त हुआ भीषण हादसा : जानकारी के अनुसार ये HR 98 B 9988 नंबर की काली स्कॉर्पियो में सवार थे। हादसा चारों घडवाल से भावड रोड पर हुआ। जिसमें स्कॉर्पियो बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियों के परखच्चे उड़ गए। हादसा देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। चारों की पहचान हुई, उम्र 25 से 28 साल के बीच: हादसे में गोलू, अंकुश, दीपक व साहिल की मौत हो गई। जबकि सागर और अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहित सुरक्षित है। मरने वाले दोस्तों की उम्र 25 से 28 वर्ष के बीच बताई जा रही है। गोलू शादीशुदा था, जबकि अन्य तीन युवक अविवाहित थे। पुलिस के मुताबिक के गाड़ी को दीपक चला रहा था।
दो युवकों का पीजीआई में चल रहा इलाज: इसके बाद पुलिस ने घायल अंकित और सागर को इलाज के लिए खानपुर मेडिकल में भर्ती कराया। यहां सागर की इलाज के दौरान मौत हो गई। अंकित की हालत गंभीर है। हादसे में मोहित को गंभीर चोट नहीं आई। लोग बोले- 100 से ज्यादा थी स्कॉर्पियो की स्पीड : स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो गाड़ी की स्पीड 100 से ज्यादा थी। रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी कंट्रोल नहीं हुई और सीधा पेड़ से जा टकराई। इस दौरान गाड़ी का आधे से ज्यादा हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया था। युवक अंदर ही फंस गए थे, जिन्हें बमुश्किल बाहर निकाला गया। अब जानिए…दोस्तों की मौत से कैसे दुखों का पहाड़ टूटा गोलू इकलौता बेटा, 2 महीने पहले हुई थी शादी
गांव घुसकानी निवासी गोलू की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। परिवार का वह इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। परिवार में अब उसकी पत्नी और वृद्ध मां-बाप पीछे रह गए हैं। गोलू की शादी दो माह पहले रोहतक की एक कॉलोनी में हुई थी। दोस्त सेल्फ ड्राइविंग गाड़ियों का व्यवसाय करते थे
सातों दोस्त मिलकर सेल्फ ड्राइविंग गाड़ियों का कारोबार करते थे। उन्होंने कई गाड़ियां खरीद रखी थीं, जिन्हें किराए पर सेल्फ ड्राइविंग के लिए दिया जाता था। गोलू भी इसी व्यवसाय से जुड़ा हुआ था और परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहा था। सरपंच की भतीजे की स्कॉर्पियो लेकर गए
घुसकानी गांव के सरपंच के भतीजे सागर की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर सभी दोस्त गोहाना में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। गाड़ी को दीपक चल रहा था। सागर अपनी शिक्षा पूरी कर रहा था और साथ ही सेल्फ ड्राइविंग के कारोबार में भी सक्रिय था। सागर के पिता दया किशन करीब 10 एकड़ जमीन के जमींदार हैं। परिवार में सागर छोटा बेटा था, जबकि उसका बड़ा भाई आकाश फाइनेंस और खेती-बाड़ी का काम संभालता है। शादी की खुशियों में पड़ा खलल, डीजे बंद कराया गया
गांव भावड़ में जौहरी नंबरदार के परिवार में दो लड़कियों की शादी है। इसमें एक लड़की की बारात शुक्रवार को आ चुकी थी, जिसकी विदाई की गई है। वहीं, दूसरी लड़की की बारात शाम को आनी थी। इससे पहले ही हादसा हो गया। इसकी सूचना मिलते ही शादी में ढोल डीजे बंद करवा दिया गया। —————– ये खबर भी पढ़ें… पैंसेजर ट्रेन के टॉयलेट में युवक का मिला शव:सुबह 6:05 पर दिल्ली से रेवाड़ी पहुंची थी, सिर पर चोट के निशान रेवाड़ी जिले में रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह दिल्ली से आई पैसेंजर ट्रेन के टॉयलेट में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। सिर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *