100 फीट ऊंचे टावर से गिरकर युवक की मौत, VIDEO:कन्नौज में बोला- मेरी शादी करा दो, नहीं तो कूद जाऊंगा; प्रेमिका से करना चाहता था शादी

कन्नौज में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर से नीचे गिरने से युवक की मौत हो गई। प्रेमिका से शादी कराने की जिद में वह टावर पर चढ़ा था। टावर पर चढ़ने के बाद प्रेमिका नाम लेकर चिल्लाने लगा कि मेरी शादी करा दो, नहीं तो कूद जाऊंगा और मर जाऊंगा। वह करीब 2 घंटे तक टावर पर बैठा था। टावर पर चढ़े युवक को लोग समझा ही रहे थे कि अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया। वह खुद को संभाल नहीं पाया और नीचे जमीन पर आ गया। आनन फानन में लोग उसे अस्पताल लेकर भागे। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बुधवार की यह घटना गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पूराभोज गांव की है। ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार राजपूत ने बताया कि युवक को सीएचसी लेकर हम लोग पहुंचे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की पहचान सुमित राजपूत (18) के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि उसका अफेयर एक रिश्तेदार युवती से था। दोनों के घरवाले शादी को राजी नहीं हो रहे थे। 3 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम…
युवती का नाम लेकर शादी करने की जिद कर रहा था पूराभोज गांव का निवासी सुमित राजपूत खेती करता है। वह बुधवार की सुबह अचानक से गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वहां वह जोर-जोर से चिल्लाकर एक लड़की का नाम ले रहा है। कह रहा है कि मेरी उससे शादी करवा दो, नहीं तो मैं कूदकर मर जाऊंगा। शोर सुनकर गांव के लोग वहां जमा हो गए। युवक के परिवार वाले भी आ गए। सभी लोग उसे मनाने में लगे थे। सूचना पर गांव में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस भी युवक को मनाने में जुट गई थी, लेकिन वह शादी के लिए वादा चाह रहा है। कह रहा था कि पहले मेरी शादी की बात तय करो, तभी मैं नीचे उतरुंगा। गांव के ही राजीव कुमार, अनूप कुमार, प्रदीप कुमार और संजय कुमार ने बताया कि उसे पुलिस और परिवार वाले समझा रहे थे, लेकिन वह जल्दी मान नहीं रहा था। अचानक सुबह 10 बजे युवक असंतुलित होकर गिर पड़ा। जिसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। खबर अपडेट की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *