100 साल पुराना पेड़ बाइक सवार पर गिरा, मौत:दुकान का सामान लाने के लिए घर से निकले थे, लौटते वक्त हादसा

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में बाइक सवार पर 100 साल पुराना विशाल गूलर का पेड़ गिर गया। हादसे में व्यक्ति की दबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान जल गोविंद निवासी विपिन कुमार के रूप में हुई है। जो अपने घर में राशन की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा कि विपिन रविवार की सुबह दुकान का सामान लाने के लिए घर से बाजार के लिए निकले थे। उन्होंने सामान ले लिया था। वे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक परिचित मिल गया। वे उनसे बात कर रहे थे। तभी पेड़ उनके ऊपर गिर गया। उनके साथ बात कर रहे व्यक्ति किसी तरह बच गए, पर विपिन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना एनएच-31 किनारे जल गोविंद मठ के पास की है। जेसीबी से पेड़ को हटाया गया स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी से पेड़ को हटाया गया। विपिन को बाहर निकालकर इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विपिन कुमार अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *