मौसम विभाग ने मंगलवार को MP-UP समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है। झारखंड, बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, हरियाणा-राजस्थान समेत 4 जिलों में हीटवेव चल सकती है। राजस्थान में एक तरफ जहां तेज गर्मी पड़ रही है। बीकानेर, चुरु सहित कई जिलों में सोमवार को पारा 45 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है। वहीं, उदयपुर में तेज हवा के साथ बरसात हुई। फतहसागर झील में खराब मौसम से नाव पलट गई। हालांकि, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इधर, महाराष्ट्र में बिजली गिरने से 2 और झारखंड में 5 मौतें हुईं। वहीं, मध्य प्रदेश का खजुराहो में पारा 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उत्तर प्रदेश का बांदा 46.6 डिग्री के साथ देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। दक्षिण राज्य कर्नाटक में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। साथ ही पूरे कोस्टल कर्नाटक में तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं। यहां पिछले 2 दिन से हो रही बारिश के कारण कई शहरों में जलभराव के हालात बने हुए हैं। आगे बढ़ा दक्षिण पश्चिम मानसून मौसम विभाग ने 19 मई के ईवनिंग बुलेटिन में बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन, दक्षिण, मध्य बंगाल और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। इसके कारण अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों तथा उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में भारी बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में एक या दो स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने और बिजली के साथ कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का हाल 21 मईः कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, बिहार, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में तेज बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में आंधी बारिश का अलर्ट है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में हीट वेव की चेतावनी है। 22 मई: महाराष्ट्र में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। असम, मेघालय, सिक्किम, झारखंड, बिहार, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश समेत 23 राज्यों में बारिश होगी। राजस्थान में हीटवेट और धूल भरी आंधी चल सकती है। राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थानः उदयपुर में तेज हवा के साथ बरसात, पेड़ गिरा; झील में नाव पलटी राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। चूरू, बीकानेर और टोंक का तापमान 45 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है। इन सबके बीच उदयपुर में सोमवार को दोपहर बाद मौसम बदला और तेज हवा के साथ बरसात हुई। फतहसागर झील में खराब मौसम से नाव पलट गई। नाव में करीब 35 यात्री सवार थे। सभी ने लाइफ जैकेट पहने थे, इसलिए बच गए। पूरी खबर पढ़ें.. मध्य प्रदेशः भोपाल-इंदौर समेत 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; ग्वालियर-रतलाम भी भीगेंगे मध्यप्रदेश में लगातार 20वें दिन मंगलवार को भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 40 जिलों में तेज आंधी चलने के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले सोमवार को 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। इंदौर के महू और बड़वानी में घरों की टिन शेड भी उड़ गईं। पूरी खबर पढ़ें.. बिहारः आज आंधी-बारिश का अलर्ट; 27 जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने मंगलवार को बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इनमें 27 जिलों में 60KM/H की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं,11 जिलों में 40km/h की रफ्तार से हवा चलेगी। सोमवार को मधेपुरा, भागलपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई है। भागलपुर में ओले भी गिरे। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणाः हीटवेव का यलो अलर्ट; दो दिन चलेंगी लू, तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा में 20 और 21 मई को हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। जिसके चलते लोगों को तेज गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है। हीटवेव के अलर्ट को देखते हुए फतेहाबाद के स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… झारखंडः संथाल परगना में भारी बारिश की चेतावनी; 23 मई तक आंधी-तूफान का यलो अलर्ट झारखंड के मौसम में बदलाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने आज संथाल परगना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, धनबाद और गिरिडीह जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, राजधानी रांची और आसपास के जिलों में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाबः आज सताएगी गर्मी, 2 दिन मौसम शुष्क:बढ़ेगा तापमान; 23 मई को बारिश व तेज हवाएं चलने का अनुमान मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 20 मई को पंजाब में मौसम शुष्क रहने वाला है। बीते दो दिनों से लगातार तापमान में कमी देखने को मिल रही थी, जिसके बाद मंगलवार को तापमान में हल्का उछाल देखने को मिलेगा। वहीं, सोमवार को रूपनगर व पठानकोट में हल्की बारिश के साथ आंधी चली। पूरी खबर पढ़ें…