14 मार्च को होगा प्रथम श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव

लुधियाना| युवक सेवा क्लब की ओर से प्रथम श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन 14 मार्च को किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम मॉडल टाउन डी-ब्लॉक, करतार नगर में आयोजित होगा। क्लब के सदस्य बलवीर सिंह बंटी गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भजन गायक हेमंत अग्रवाल प्रभु श्री श्याम का गुणगान करेंगे और श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। महोत्सव में विशेष रूप से छप्पन भोग का प्रसाद भी लगाया जाएगा । स्कूटर बाजार एसोसिएशन के प्रधान दीपक अरोड़ा ने बताया कि क्षेत्र के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू भी समागम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *