16 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी:हिसार के तापमान में सबसे अधिक उछाल; 32 प्रतिशत ज्यादा बरसात

हरियाणा में मानसून एक्टिव है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक आज 7 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल व पानीपत के अधिकतर हिस्सों में बारिश होगी। वहीं 15 जिलों जींद, सोनीपत, रोहतक, रेवाड़ी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम व फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ के कुछ-कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। गरज-चमक के साथ बारिश होगी। मंगलवार को 8 जिलों में बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अब तक प्रदेश में सामान्य से 32 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार इस सीजन के दौरान अब तक प्रदेश में औसतन बारिश 111.1 एमएम दर्ज की गई। जबकि सामान्यत: 83.9 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। प्रदेश में 32 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है। आगे कैसा रहेगा मौसम अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री गिरा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में मंगलवार को 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हिसार में 5 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद हिसार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट अंबाला में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जिसके बाद अंबाला का तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *