16 तस्वीरों में फिल्मी स्टाइल में बाहुबली का रोड शो:1KM तक गाड़ियों का काफिला, बैंड से वेलकम, जहां रुके सेल्फी लेते रहे लोग

मोकामा विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद अपनी विधानसभा में करीब 50 किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं। सुबह सबसे पहले वह पटना से बख्तियारपुर होते हुए बाढ़ निकले। इस दौरान रास्ते में कई जगह उनके समर्थकों ने फूल माला, बैंड बाजे के साथ उनका स्वागत किया। अनंत सिंह अपनी कुलदेवी के मंदिर भी पहुंचे। यहां मंदिर के गेट पर खड़े होकर उन्होंने पूजा की। अनंत सिंह के काफिले में 100 से अधिक गाड़ियां चल रही हैं। वो जहां जहां रुक रहे हैं लोग सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। अनंत सिंह 141 दिन बाद जेल से बाहर निकले हैं। उनको दुलारचंद मर्डर केस में बेल मिली है। सबसे पहले देखिए पटना से निकलने की दो तस्वीरें… बाहुबली के काफिले में 100 से ज्यादा गाड़ियां गांव पहुंचकर लोगों से मिले, पैर छू रहे समर्थक ढोल-नगाड़े, JCB से स्वागत अब देखिए मोकामा से लेकर गांव तक मंदिर में पूजा अर्चना करते अनंत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *