गोपालगंज के बजलाहा गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शनिवार को 2 कट्ठा 15 धुर जमीन पर धान रोपनी को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। इस घटना में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में मंटू मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्रा, जय प्रकाश मिश्रा, नंद किशोर मिश्रा और शशि रंजन मिश्रा शामिल हैं। सभी घायलों को पहले कुचायकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। धान रोपने पर किया था विरोध विवाद की जड़ 1998 में खरीदी गई जमीन है। घायल पक्ष का कहना है कि उन्होंने यह जमीन पाटीदार से खरीदी थी। तब से वह उनके कब्जे में है। लेकिन दूसरा पक्ष इस जमीन पर अपना दावा कर रहा है। शनिवार को जब विवादित जमीन पर धान की रोपनी की जा रही थी, तब मंटू मिश्रा और उनके परिवार ने विरोध किया। विरोध के बाद दोनों पक्षों में पहले गाली-गलौज हुई। फिर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया गया। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।