किशनगंज में नाबालिग लड़की और महाराष्ट्र के नाबालिग लड़के को पुलिस ने बस स्टैंड के पास से बरामद किया है। दोनों की उम्र 17 साल है। सदर थाना क्षेत्र के फुलवाड़ी चकला की यह लड़की नौ दिन पहले लापता हुई थी। लड़की के परिजनों ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी नौवीं की छात्रा है। वह कोचिंग के लिए घर से निकली थी। पुलिस जांच में पता चला कि लड़की इंस्टाग्राम पर महाराष्ट्र के एक नाबालिग लड़के के संपर्क में थी। दोनों के बीच दो महीने तक चैटिंग हुई। लड़के ने 20 दिन की चैटिंग के बाद लड़की को प्रपोज किया था। लड़की ने पहले दोस्ती की बात कही। बाद में लड़की ने ही लड़के को किशनगंज बुलाया। शादी करने के लिए भागे थे घर से लड़का महाराष्ट्र से मात्र 2200 रुपए लेकर आया था। लड़की अपने साथ घर से 1200 रुपए लेकर निकली थी। दोनों ने भागकर शादी करने की योजना बनाई थी। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया है। लड़की को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है।