पटना पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश विजय राय को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे दानापुर स्टेशन के पास से पकड़ा गया है। ये यहां रेल से भागने की कोशिश में था। पुलिस को उसकी कई महीनों से तलाश थी। सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विजय राय पर राजधानी पटना के कई थानों में हत्या और हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। पटना पुलिस ने विजय राय पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में दर्ज एक हत्या के मामले में भी पुलिस उसे ढूंढ रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विजय राय दानापुर स्टेशन के नजदीक ट्रेन पकड़ने की फिराक में है। इसी सूचना के आधार पर पटना सिटी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे दानापुर स्टेशन के पास से धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस विजय राय से पूछताछ कर रही है।