250 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर अनशन पर बैठा व्यक्ति,VIDEO:सोनीपत प्रशासन बुलडोजर से घर-स्कूल तोड़ने आया, 6 घंटे से नहीं उतरा; कूदने की धमकी

हरियाणा के सोनीपत में एक व्यक्ति अचानक 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़कर वो हल्ला करने लगा। दरअसल, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम बुलडोजर लेकर सरकारी जमीन से उसके अवैध कब्जे वाले घर और स्कूल को हटाने पहुंची थी, जिसका वो विरोध कर रहा था। व्यक्ति के हंगामे के चलते मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने कार्रवाई रोक दी। इसके बाद हालात को संभालने के लिए उसे अधिकारी समझाने लग गए। उन्होंने काफी समय तक उसे नीचे आने को कहा, लेकिन 6 घंटे से वो वहीं चढ़ा हुआ है और अब वहीं अनशन शुरू कर दिया। उसने कूदकर जान देने की भी धमकी दी। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने स्कूल के एक कमरे को तोड़ दिया, जिसपर काफी हंगामा हुआ। स्कूल में 250 बच्चे पढ़ते हैं। हालांकि, वो मान्यता प्राप्त है या नहीं, ये भी साफ नहीं। व्यक्ति को काफी देर समझाने के बाद अब अधिकारी भी घटनास्थल से चले गए हैं। व्यक्ति के टावर पर चढ़ने और बुलडोजर एक्शन के PHOTOS… सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… अब जानिए क्यों हो रही कार्रवाई और विरोध क्यों… लोग बोले- 2006 से पहले बने हैं मकान गांव असावरपुर निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2006 में जमीन का अधिग्रहण किया गया था, लेकिन उससे पहले ही गांव में मकान बने हुए थे। उन्होंने कई बार सरकार को प्रार्थना पत्र भेजकर जमीन के बदले जमीन और मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। रमेश कुमार का दावा-150 मकानों ने नहीं लिया मुआवजा रमेश कुमार के अनुसार, गांव में करीब 150 ऐसे मकान हैं जिन्होंने 2006 के अनुसार तय मुआवजा नहीं लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी मिलीभगत कर पैसे लेकर होटल और रेस्टोरेंट बनवा रहे हैं, जबकि गरीबों को उचित मुआवजा नहीं मिल रहा। मौजूदा रेट के हिसाब से मुआवजे की मांग ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान समय में जमीन के भाव करीब एक लाख रुपये प्रति गज तक पहुंच चुके हैं। ऐसे में 2006 के हिसाब से 12.50 लाख रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा देना पूरी तरह अन्याय है। उन्होंने मौजूदा बाजार दर के अनुसार मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *