26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:40KM/H की रफ्तार से चलेगी हवा, अररिया समेत 5 जिलों में बाढ़ जैसे हालात

बिहार के 26 जिलों में आज यानी बुधवार को बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अलर्ट वाले जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 40 KM/H की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बिजली गिरने की संभावना के संकेत दिए हैं। लोगों को खेतों में काम करते समय या खुले स्थानों में रहने से बचने की सलाह दी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई है। हालांकि, नेपाल में हुई बारिश के कारण उत्तर बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। इसके कारण प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कोसी सहित उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं। सुपौल के छह प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हैं। करीब 5 हजार घरों में पानी भर गया है। मधुबनी में एक लाख की आबादी प्रभावित हुई है। नेपाल के सरिसवा नदी में आई बाढ़ ने रक्सौल और उसके आसपास के इलाके में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। बाढ़ का पानी निचले इलाके रामगढ़वा, सुगौली, सेमरा, मोतिहारी तक फैल रहा है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि मानसूनी प्रभाव कमजोर पड़ने के बावजूद स्थानीय कारणों से कई हिस्सों में थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी देखी जा सकती है। इस कारण बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की ज्यादा जरूरत है। मौसम में इस बदलाव का असर किसानों पर भी पड़ सकता है। जिन जिलों में तेज हवा और वज्रपात की आशंका है, वहां खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी पटना में आज बादल छाए रहेंगे। वहीं, हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पटना का अधिकतम तापमान 31.98 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *