27 साल की महिला का हेलमेट समेत सिर कटकर अलग:उन्नाव में ट्रक गर्दन पर चढ़ा; भतीजी बाल-बाल बची; दुबई में रहता है पति

उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गुरुवार दोपहर स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। महिला अपनी 6 साल की भतीजी के साथ बाजार गई थी। रास्ते में ट्रक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे महिला और उसकी भतीजी सड़क पर गिर गई। तभी ट्रक का पहिया महिला की गर्दन से गुजर गया। महिला का सिर हेलमेट समेत धड़ से अलग हो गया। हादसे में बच्ची बाल-बाल बची है। लेकिन वह सदमे में है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… दवा लेने बाजार गई थी महिला चिपियाना मोहल्ला निवासी फरहीन फातिमा (27) गुरुवार दोपहर स्कूटी से महरा चौराहा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने जा रही थीं। साथ में उनकी 6 साल की भतीजी जारा भी थी। शेखपुर नहर के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से फरहीन फातिमा सड़क पर गिर पड़ीं और ट्रक के नीचे आ गईं। फहरीन ने सेफ्टी के लिए हेलमेट लगा रखा था। लेकिन पहिया उनकी गर्दन के ऊपर से गुजर गया। इससे उनका सिर धड़ से कटकर हेलमेट समेत अलग हो गया। हादसा इतना भयानक था कि हेलमेट कटे सिर से बाहर निकल आया। मौके पर ही फरहीन की मौत हो गई। जिसने भी यह मंजर देखा, वह कांप उठा। हादसे में भतीजी जारा ट्रक की टक्कर लगने के बाद उछलकर सड़क पर दूर जाकर गिरी। इससे वह बाल-बाल बच गई। मामूली चोटें आई हैं। अब हादसे की 3 तस्वीरें देखिए… स्थानीय लोगों ने बच्ची को उठाकर शांत कराया
हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बच्ची सड़क किनारे पड़ी रोए जा रही थी। लोगों ने गोद में उठाकर उसे शांत कराया। घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद बच्ची खौफ में है। एक साल पहले हुई थी शादी, पति दुबई में रहते हैं
फरहीन फातिमा की शादी एक साल पहले ही हुई थी। उनके पति दिलशाद अहमद दुबई में नौकरी करते हैं। लोगों का कहना है कि इस सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर गाड़ियों की स्पीड कंट्रोल करने और यातायात व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश
सदर कोतवाली पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भास्कर सर्वे में हिस्सा लीजिए, पूरी तरह गोपनीय है… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ————————- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी में 60 फीट का झूला उखड़कर गिरा, 30 घायल:80 लोग बैठे थे, 2 बार घूमा, फिर टूटा; कई दुकानें दबीं यूपी के कुशीनगर में बुधवार देर रात 11.30 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां मेले में लगा 60 फीट का झूला घूमते वक्त उखड़कर गिर गया। 30 लोग घायल हो गए। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। 2 बच्चों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोग मदद के लिए दौड़े। पढ़ें पूरी खबर….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *