28 मार्च को शुरू होंगे 100 नए मोहल्ला क्लीनिक:सीएम बोले- मुख्यमंत्री सेहत योजना में सारा खर्च सरकार उठाएगी, विरोधियों को बोलने दो

पंजाब सरकार ने होशियारपुर और कपूरथला मेडिकल कॉलेजों के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्दी ही इनका काम शुरू हो जाएगा। वहीं, मलेरकोटला में बनने वाले कम्युनिटी मेडिकल काॅलज के लिए जमीन एक्वायर करने की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। कल ईद मौके वह लोगों को तोहफा देंगे। वहीं, 28 मार्च को 100 नए मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए जाएंगे। जबकि 400 का काम चल रहा है। यह दावा पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किया। वह चंडीगढ़ में सेहत विभाग द्वारा चार साल में किए कामों की रिपोर्ट पेश कर रहे थे। मुख्यमंत्री सेहत योजना पर विरोधियों द्वारा सवाल उठाने पर CM ने कहा कि वहां पर हाईपरटेंशन का इलाज भी होता है।उन्हें भी विशेष छूट दी जाएगी, जिन्हें कमियां निकालने की आदत पड़ गई है। उन्हें बोलने दो। उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। कुछ न कुछ बोल कर घर जाना होता है। या फिर अपने आकाओ को वीडियो भेजनी होती है कि आज भ्गवंत मान को इनती गालियां निकाली है। देखो। इस बेस पर उन्हें नंबर मिलते होंगे। किसी भी अफवाह में न आए।
दयाईयां मुहैया नहीं करवाई तो एक्शन होगा सरकारी अस्पतालों में दवाइयां फ्री दी जा रही हैं। अगर कोई दवाई की कमी होती है तो एसएमओ खरीदकर देंगे। इसके लिए उन्हें फंड जारी किए गए हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो उन पर एक्शन होगा। सेहत मंत्री ने कहा कि पहले भी ऐसे अफसरों पर एक्शन भी हुआ है। आप हमें जानकारी दे सकते हैं। वहीं, सीएम ने कहा मुख्यमंत्री सेहत योजना में सारा इलाज फ्री है। किसी को किसी तरह का पैसा नहीं देना होगा। जितने लोगों के नाम कार्ड में लिखे गए हैं, उनका इलाज संभव होगा। वहीं, उन्होंने बताया कि अब आम आदमी क्लीनिक पर ब्रॉशर रखे गए हैं। जहां पर लिखा है कि मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कौन से अस्पताल जुड़े हैं। वहां से आपको सारी जानकारी मिल जाएगी। जिससे लोगों को अस्पतालों तक पहुंचने में दिक्कत नहीं आएगी। वहीं, एआई से लैस सुविधाओं से कैंसर का इलाज शुरू किया है। अब तक आठ महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर मिला है। 400 नए आम आदमी क्लीनिक बना रहे हैं सीएम ने कहा – 883 आम आदमी क्लीनिक राज्य में चल रहे हैं। 100 क्लीनिक 28 मार्च को समर्पित कर दिए जाएंगे। 400 क्लीनिक और बनाए जा रहे हैं। 1400 क्लीनिक हो जाएंगे। 94 फीसदी मरीजों ने क्लीनिक की सेवाओं पर संतुष्टि जताई है। क्लीनिक की ओपीडी पांच करोड़ पार कर गई है। इसमें 1.69 करोड़ विशेष बीमारियों वाले मरीज थे। देश का सबसे बेहतरीन मॉडल है। 30 हजार गर्भवती महिलाओं का चेकअप हो चुका है।। आयुष्मान फंड के बहाने केंद्र पर निशाना सीएम ने कहा – मुख्यमंत्री सेहत योजना देश की सबसे बड़ी योजना है। पंजाब के तीन करोड़ की आबादी इस योजना के योग्य है। हर परिवार को दस लाख का इलाज दिया जा रहा है। अब तक 25 लाख परिवारों को रजिस्टर किया गया है। 1.60 लाख लोगों का इलाज हो चुका है। पंजाब सरकार ने योजना के लिए 2000 करोड़ का बजट रखा है। जबकि केंद्र ने आयुष्मान योजना के तहत 140 करोड़ लोगों के लिए 9300 करोड़ रुपये हैं। हमने तीन करोड़ के लिए दो हजार करोड़ रखा है। उसमें शर्तें लगाई होंगी। दिल, फेफड़े, आंखों और गुर्दे की बीमारियों का इलाज संभव है। चार साल में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती हुई सीएम ने कहा कि सेहत सुविधाओं के अलावा डॉक्टरों व स्टाफ की चार साल में अब तक इतनी भर्ती की गई, जितनी आजादी के बाद हुई। इस दौरान 948 डॉक्टर और 627 स्पेशल डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। यह कुल भर्ती का 35 फीसदी है। आजादी के बाद जितनी भर्तियां की गईं, उतनी हमने चार साल में कर दीं। 300 स्टाफ नर्स, 250 फार्मासिस्ट और 672 नर्सों की भर्ती चल रही है। सात नए मदर चाइल्ड केयर सेंटर बनेंगे सीएम ने कहा कि सात नए मदर चाइल्ड केयर केंद्र बन रहे हैं। इनकी क्षमता 250 बेड की रहेगी। अब अस्पतालों में दवाइयां फ्री हो गई हैं। सभी अस्पतालों की सुविधाओं में सुधार हो जाएगा। वहीं, 15 अप्रैल तक सारे अस्पताल हॉटलाइन से जुड़ जाएंगे। सइके अलावा एमबीबीएस सीटें बढ़ी है। वहीं, सरकार अन्य उपलब्धियों को उन्होंने गिनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *