3 बेटियों संग 70 फीट गहरे कुएं में कूदी महिला:2 बच्चियों के शव मिले; नूंह में मां-एक बेटी लापता, पति से अलग रह रही थी

हरियाणा के नूंह में आज (सोमवार) सुबह एक महिला अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ कुएं में कूद गई। कुएं से दो बच्चियों के शव बरामद हुए हैं, जबकि महिला और उसकी एक बेटी अभी भी लापता है। गोताखोरों और पुलिस की टीमें कुएं के गहरे पानी में उनकी तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को दोपहर के समय अचानक शोर मचा कि गांव के कुएं में कोई डूब गया है। वे मौके पर पहुंचे तो पता चला कि एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी है। हालांकि, महिला ने ऐसा क्यों कि इसका अभी पता नहीं चला है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना फिरोजपुर झिरका पुलिस को दी और खुद भी बचाव कार्य में जुट गए। कुएं के आसपास लोगों का भारी जमावड़ा लग गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि हम दोनों को लगातार खोज रहे हैं और ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि महिला ने ये कदम क्यों उठाया। 4 पॉइंट में जानें पूरा मामला… अभी वजह का नहीं चला पता महिला ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसकी असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है कि यह किसी घरेलू कलह का नतीजा है या इसके पीछे कोई और मानसिक परेशानी रही है। फिलहाल इनकी पहचान को भी पुख्ता करने के प्रयास हो रहे हैं। छानबीन में लगी पुलिस फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकता महिला और लापता बच्ची को जल्द से जल्द ढूंढने की है। मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि घटना की तह तक पहुंचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *