गुरुग्राम के पटौदी में दो बच्चों और उनके नाना को कुचलने वाले ब्लैक थार के ड्राइवर को जमानत मिल गई। तीन मौतों के जिम्मेदार थार ड्राइवर भी गुरुग्राम का रहने वाला है। उसे शनिवार को ही पुलिस ने अरेस्ट किया था, लेकिन 24 घंटे में वो बेल पर बाहर आ गया। उधर, आरोपी दीपांशु को जमानत मिलने पर पीड़ित के परिजनों ने नाराजगी जाहिर की। मृतकों के परिवार ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि मासूम बच्चों और बुजुर्ग की मौत के मामले में इतनी जल्दी जमानत कैसे दी जा सकती है। उन्हें तीन मौत का इंसाफ चाहिए। बता दें कि हादसा शुक्रवार रात लोकरा-खोड़ रोड पर गांव खोड़ के पास हुआ। उस वक्त तीनों पैदल ही घर लौट रहे थे। पहले जानिए क्या है पूरा मामला… मृतकों के PHOTO… छुटि्टयों में नाना के घर आए थे बच्चे मृतक सुभाष के भाई सलीम ने बताया कि सुभाष की तीन लड़की और एक लड़का है। सबसे बड़ी लड़की समा की शादी राजस्थान के अलवर स्थित भिवाड़ी के रहने वाले मनीष से हुई थी। समा के तीन लड़के थे। सबसे बड़ा ईशान्त (10), उससे छोटा जैद खान (8) और सबसे छोटा रिहान्स है। स्कूल में छुट्टियां होने के कराण ईशान्त और जैद अपने नाना के घर गांव खोड़ आए हुए थे। अब जानिए किन 2 धाराओं के कारण जमानत मिली SHO बोले- कोर्ट से जमानत मिली है इस बारे में पटौदी थाना एसएचओ ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि 27 मार्च की रात को इस एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। मृतक सुभाष के भाई सलीम की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। शनिवार को आरोपी दीपांशु को अरेस्ट किया गया। रविवार को कोर्ट से जमानत मिली है। ———- यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार ने नाना-2 नाती को उड़ाया,VIDEO:20 फुट दूर जाकर गिरे, तीनों की मौत; मासूमों की उम्र 8 से 10 साल के बीच हरियाणा के गुरुग्राम में एक तेज रफ्तार थार ने घर लौट रहे दादा और उसके दो नाती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज दी थी कि तीनों करीब 20 फुट दूर जाकर गिरे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…