4 इंस्पेक्टर का रिटायरमेंट वाले दिन प्रमोशन:आखिरी दिन मिला कैप पहनने का मौका, यूपी पुलिस को 119 नए DSP मिले

यूपी पुलिस के 1998 बैच के 123 सब-इंस्पेक्टर अब सीओ (डिप्टी एसपी) बन गए हैं। अभी तक ये इंस्पेक्टर थे। 24 मार्च को हुई डीपीसी के बाद मंगलवार को इनके डिप्टी एसपी बनने का आदेश जारी कर दिया गया। खास बात ये रही कि इनमें चार इंस्पेक्टर ऐसे हैं, जो मंगलवार (31 मार्च) को ही रिटायर हो गए। यानी सेवा के अखिरी दिन उन्हें डिप्टी एसपी की कैप पहनने का मौका मिला। उन्हें इतना समय भी नहीं मिल सका कि अपनी वर्दी भी सिलवा सकें। यानी आज ही प्रमोशन मिला और आज ही वे रिटायर भी हो गए। कौन हैं 4 इंस्पेक्टर, जो डिप्टी एसपी बनते ही रिटायर हुए जिन 4 इंस्पेक्टर को सर्विस के अखिरी दिन डिप्टी एसपी रैंक में प्रमोशन मिला, उvमें कृष्ण कुमार मिश्रा, विनोद कुमार पायल, देवी चरन और सुशील कुमार शामिल हैं। प्रमोशन पाने वालों में नागरिक पुलिस के 109 इंस्पेक्टर और प्रतिसार निरीक्षक, कंपनी कमांडर और ट्रैफिक पुलिस के 14 इंस्पेक्टर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *