43 के धोनी के सामने खेलेंगे 14 के वैभव:अबतक 219.10 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन; IPL 2025 में आज आखिरी बार करेंगे बल्लेबाजी

आज बिहार के वैभव सूर्यवंशी IPL के इस सीजन का अपना आखिरी मैच खेलेंगें। राजस्थान रॉयल्स पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। वह आज अपना 14वां मैच CSK के खिलाफ खेलने वाली है। आज का मैच खास होने वाला है क्योंकि आज ग्राउंड पर IPL के 18वें सीजन के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी धोनी आमने-सामने होंगे। आज धोनी के खिलाफ युवा बैट्समैन वैभव सूर्यवंशी अपने बल्ले का कमाल दिखाएंगे। वैभव ने इस सीजन अब तक 219.10 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। पिछले मैच में अर्धशतक बनाने से चुके वैभव पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ पिछले मैच में वैभव अर्धशतक बनाने से चूक गए थे। उन्होंने 15 बॉल पर 40 रन बनाए थे, जिसमें 4 छक्के और 4 चौके शामिल थे। वहीं, कोलकाता के खिलाफ मैच में वैभव ने चौके के साथ अपना खाता खोला था, लेकिन दूसरे ही बॉल में वो आउट हो गए थे। वैभव सूर्यवंशी IPL इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। इस लेफ्ट हैंड बल्लेबाज को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा है। हाफ सेंचुरी और सेंचुरी बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बिहार के वैभव IPL इतिहास में हाफ सेंचुरी और सेंचुरी बनाने वाले सबसे युवा प्लेयर बन गए हैं। वैभव ने चौके से फिफ्टी और छक्के से सेंचुरी पूरी की थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन्होंने मात्र 35 गेंद में शतक जड़ा था। उन्होंने 11 छक्के और 7 चौकों के साथ अपनी सेंचुरी पूरी की थी। यह IPL में किसी भी भारतीय खिलाड़ी का सबसे कम गेंद में शतक बनाने का रिकॉर्ड था। इससे पहले यह रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम था। उन्होंने 2010 में 37 गेंद पर सेंचुरी बनाई थी। वहीं, आईपीएल में वैभव ने दूसरा सबसे तेज शतक लगाया है। पहले नंबर पर क्रिस गेल है जिन्होंने 30 बॉल पर शतक जड़ा था। CM नीतीश ने दिए 10 लाख रुपए वैभव के शतक के बाद उन्हें देश-विदेश के खिलाड़ियों और हस्तियों से बधाई मिल रही थी। सभी ने उनके दमदार परफॉर्मेंस की सराहना की। यहां तक के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए 10 लाख रुपए के सम्मान राशि की भी घोषणा की थी। वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा था। डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर लगाया था छक्का वैभव ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ IPL में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने IPL करियर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। वैभव ने यह छक्का शार्दूल ठाकुर के गेंद पर लगाया था। पहले मैच में वैभव ने 20 गेंदों में 34 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए थे। 9वें ओवर में ऐडन मार्करम ने उन्हें स्टंपिंग कराया। आउट होने के बाद वैभव पवेलियन लौटते वक्त भावुक दिखे थे। राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी को इम्पैक्ट प्लेयर बनाकर ओपनिंग करने भेजा था। राजस्थान के 8वें मुकाबले में वैभव को डेब्यू का मौका था। वैभव ने 14 साल 23 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। वहीं, अगले मैच में वैभव ने RCB के खिलाफ 16 रन बनाए थे। हालांकि, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का जादू नहीं चल सका था। वे शून्य पर आउट हुए। उन्हें दीपक चाहर ने विल जैक्स के हाथों कैच कराया। वैभव ने दो गेंदें खेली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *