’50 गाली राहुल गांधी को दे सकता हूं…मेरे पास डिक्शनरी’:दिलीप जायसवाल ने कहा- बचपन से 55 तक बेचारा युवा ही रहा, देश का सबसे बड़ा पप्पू बताया

BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी के बिहार दौरे पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी देश के सबसे बड़े पप्पू है। राहुल गांधी राजा आदमी हैं। राहुल गांधी AC में रहने वाले नेता है। गर्मी में एयरकंडीशन से बाहर निकलकर क्यों परेशान हो रहे हैं। राहुल गांधी अपने नेताओं से ऐसे मिलते हैं, जैसे कोई चपरासी से मिलता है। 55 तक वह बेचारा युवा ही रह गया उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी गाली देने की संस्कृति में विश्वास करते हैं। राहुल अगर तुम्हारी इतनी हिमाकत है तो दिलीप जायसवाल के पास गाली की डिक्शनरी है। मुझे कहेंगे तो 50 गाली राहुल गांधी को दे सकता हूं। मैं राहुल इसलिए बोल रहा हूं, क्योंकि वो हमसे छोटा है और बच्चा है। हालांकि बचपन से 55 तक वह बेचारा युवा ही रह गया। राहुल गांधी मां-बाप के उम्र के प्रधानमंत्री को तुम ताम करते हैं। राहुल गांधी के पतन का यही कारण होगा। 51 बार बिहार आ चुके हैं PM दरअसल, PM मोदी 20 जून को सीवान आयेंगे। बड़ी जनसभा भी होगी। वो बिहार को बड़ी सौगात देंगे। BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जहां नरेंद्र मोदी हो वहा जनसभा क्या वहां रैला निकलता है। राहुल गांधी शायद सपने में भी उतनी भीड़ नहीं देख पाएंगे। नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री बनने के बाद 51 बार बिहार आ चुके हैं। BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज संपूर्ण क्रांति की वर्षगांठ है। JP इसी मिट्टी के ही थे, इसलिए उन्हें याद करना जरूरी है। उन्होंने संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था उसे जानना जरूरी है। राहुल गांधी उसी परिवार से आते हैं जिसमें इंदिरा गांधी का क्रूर शासन था। संविधान का चीरहरण कर रहे कांग्रेसी आज जो कांग्रेस के नेता लोकतंत्र की बात करते हैं, उन्हें चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जन चाहिए। कांग्रेसियों का जमीर बचा हुआ है तो उन्हें JP का सम्पूर्ण क्रांति याद करना चाहिए। देश के भीतर आर्थिक राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणित क्रांति सहित 7 क्रांति जेपी ने शुरुआत किया था। जो कांग्रेसी आज संविधान की बात करते है। वो सभी कांग्रेसी आज संविधान का चीरहरण कर रहे। लोकतंत्र में राजतंत्र जैसी व्यवस्था क्यों आज पीएम मोदी चाहते तो ममता बनर्जी की सरकार को गिराकर आपतकाल लगा सकते थे। अरविंद केजरीवाल के सरकार को हटकर भी आपातकाल लगाया जा सकता था, लेकिन आजतक PM मोदी ने जम्मू कश्मीर को छोड़कर कही भी आपातकाल नहीं लगाया। जम्मू कश्मीर में देश के खिलाफ काम किया जा रहा था। कांग्रेस ने देश में 50 से ज्यादा बार आपातकाल लगाया। समाज जानना चाहता है कि क्यों नेहरू के बाद इंदिरा, इंदिरा के बाद राजीव, राजीव के बाद राहुल क्यों ? लोकतंत्र में राजतंत्र जैसी व्यवस्था क्यों बनाई गई ? हिंदुस्तान में कांग्रेस का पतन हिंदुस्तान में सवा सौ साल वाली पार्टी कांग्रेस का आज पतन हो गया। जो बचा खुचा है उसे राहुल गांधी ने डूबाने की कसम खाई है। जो लोग जातीय गणना का पुरोधा बनने का प्रयास कर रहे हैं, वो बताए कि 1953 में बने काका कालेलकर की रिपोर्ट 25 साल तक क्यों दबाए रखा। मंडल कमीशन की रिपोर्ट के समय फिर कांग्रेस शासन आई। फिर कांग्रेस ने मंडल कमीशन की सरकार की रिपोर्ट को दबाया गया। उन्होंने कहा कि BJP के सपोर्ट से चलाई जा रही सरकार में मंडल कमीशन लागू हुआ। OBC कमीशन को संवैधानिक मान्यता देने का काम BJP की सरकार में किया। कांग्रेस और RJD सरकार ने OBC के अधिकार को दबाए रखा। राहुल गांधी और कांग्रेस बेचैन आत्मा की तरह घूम रहे हैं। आजतक राहुल गांधी को झूठ का शंख फूंकने का नशा चढ़ गया है। आजादी के 60 साल तक जातीय गणना कांग्रेस ने क्यों नहीं करवाई। भावना नहीं, जांच रिपोर्ट पर चलती है न्यायिक व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की ट्रांसफर पॉलिसी पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि जब तक प्राथमिक जांच नहीं होती कारवाई नहीं होती। न्यायिक व्यवस्था जांच के रिपोर्ट के आधार पर चलती है किसी के भावनाओं पर नहीं। प्राथमिक जांच होते ही तत्काल कारवाई हुई। ट्रांसफर पॉलिसी में देर के कई कारण हैं। तेजस्वी यादव तो जाति देखकर पीड़ित के घर जाते है। वहीं डॉ. अभिजीत को हटाए जाने के बाद फिर से पोस्टिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी जांच में गलत पाए जाएंगे उनपर कारवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *