महाशिवरात्रि महोत्सव के मौके पर गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर अभिलिप्सा ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने अपने फैंस और आयोजकों का धन्यवाद किया और गोरखपुर में बिताए दो दिनों के अनुभव साझा किए। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में अभिलिप्सा ने कहा कि- मेरा गोरखपुर आना बेहद खास रहा। उन्होंने कहा “हर हर महादेव, पिछले दो दिनों से मैं गोरखपुर में रही काफी नए एक्सपीरियंस मिले। बाबा गोरखनाथ जी के भी दर्शन हुए।” गुरु गोरखनाथ मंदिर पर बोलीं मैं गोरखनाथ मंदिर पहली बार गई बिल्कुल नया एक्सपीरियंस रहा यहां का वातावरण काफी शानदार और शांतिपूर्ण है। वहां बैठकर मेडिटेत करने का अच्छा माहौल है। मैं वहां से दो बुक्स भी लिए मुझे किताब पढ़ने का बहुत शौक है। अभिलिप्सा ने कहा कि मैं नाथ संप्रदाय के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हूं उन्हीं की किताब ली है अब पढ़ कर समझ में आएगा आखिर नाथ संप्रदाय क्या है इसके बाद मैं अपना एक्सपीरियंस सबको जरूर शेयर करूंगी। एक मलाल जरूर रह गया हां एक चीज जरूर कहना चाहूंगी एक अफसोस रह गया कि मैं गीता प्रेस नहीं जा पाई। लेकिन वो कहते हैं न की कोई चीज अगर छूटता है तो अगली बार आप फिर आते हैं। मुझे लगता है की महादेव की यही कृपा है। मैं आज अपने फैंस से कहना चाहती हूं, कि मुझे गोरखपुर में इतना प्यार देने के लिए मैं उनका हमेशा हमेशा के लिए आभारी रहूँगी। योगी सरकार की जमकर तारीफ की उन्होंने गोरखपुर आने से लेकर जाने तक दिए सभी इंटरव्यू में योगी सरकार के कानून व्यवस्था को लेकर खूब तारीफ की। उन्होंने यूपी में महिलाओं की सेफ़्टी पर भी सरकार की योजना को सराहा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में काफी विकास हुआ है और गोरखपुर का स्वरूप भी बदला है। “यहां की सरकार डेवलपमेंट कर रही रही है, 10-20 साल का यूपी और आज का यूपी बहुत ही अलग है। पिछले कुछ सालों में गोरखपुर का नया स्वरूप निखरकर सामने आया है।” आयोजन से जुड़े लोगों का धन्यवाद मैं स्पेशल थैंक्स देना चाहूंगी शिवम सिंह और रेड कार्पेट के हॉस्पिटैलिटी का जिन्होंने इतना अरेंजमेंट किया। गौरतलब है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संगीत प्रेमी मौजूद रहे। अभिलिप्सा की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हुआ था।