90 जगह सर्च अभियान 145 संदिग्ध हिरासत में

अमृतसर | ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत मंगलवार को कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने रणजीत एवेन्यू स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान फ्लैटों में रह रहे किरायेदारों की जांच की गई। अभियान डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह के नेतृत्व में एडीसीपी सिटी-2 श्रीवनेला, एसीपी नॉर्थ गगनदीप सिंह, थाना रणजीत एवेन्यू प्रभारी तथा स्वैट टीम की मौजूदगी में चलाया गया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार 2.0 के दौरान पुलिस ने अलग-अलग कुल 98 जगह पर छापेमारी की जिसमें 145 संदिग्ध हिरासत में लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *