आजमगढ़ में गुरुवार को स्कूली बस ने मासूम को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मासूम की मौके पर तड़प-तड़पकर मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए गांव वालों ने बस को घेर लिया। बस में बैठे बच्चों को नीचे उतारा। इस दौरान ड्राइवर खिड़की से कूदकर भागने में सफल रहा। फिर बस में आग लगा दी। सड़क पर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान 1KM तक जाम लग गया। जानकारी पर SP, CO और SDM पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। किसी तरह लोगों को शांत कराया। ये मामला सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव का है। 2 तस्वीरें देखिए अब विस्तार से पढ़िए… साइकिल से बाजार जा रहा था
नंदाव निवासी राजा यादव (10) पुत्र शोभई कक्षा-6 का छात्र है। पिता दूध बेचते हैं। सुबह साढ़े सात बजे के करीब राजा साइकिल से बाजार जा रहा था। वह जैसे ही नंदाव मोड़ के पास पहुंचा ही था। तभी तभी सामने से तेज रफ्तार स्कूल बस आ रही थी। वो सड़क क्रॉस कर रहा था। बस ने टक्कर मार दी। राजा यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर ग्रामीण पहुंचे, तो राज की मौत पर वो आग बबूला हो गए। खेत के रास्ते भागा ड्राइवर
ग्रामीण झुंड बनाकर सड़क पर खड़े हो गए। इस दौरान ड्राइवर बस लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने पकड़ना चाहा, लेकिन वो बस छोड़कर भाग निकला। फिर ग्रामीणों ने बस में बैठे बच्चों को नीचे उतारा। इसके बाद ज्वलन शील पदार्थ डालकर बस में आग लगा दी। थोड़ी देर में पूरी बस धू-धूकर कर जल गई। इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को हुई। पहले एक फोर्स आई। इसके बाद माहौल बिगड़ता देख। दो और थानों की फोर्स बुलाई गई। ग्रामीण बोले-नाबालिग चला रहा था बस
SP चिराग जैन के आते ही गांव वाले नारेबाजी करने लगे। हमें न्याय दो। उनका कहना था कि जिस बस से दुर्घटना हुई है। उस बस का फिटनेस नहीं था। बस को एक नाबालिग लड़का चला रहा था। इस वजह से हादसा हुआ। स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस सब कुछ जानकर भी चुप बैठी है। हर रोज ऐसी घटनाएं हो रही हैं। SP बोले-कार्रवाई की जा रही
SP चिराग जैन ने बताया-इकरा पब्लिक स्कूल की बस है। जो फूलपुर के मुंडियार के पास है। आक्रोशित लोगों ने बस में आग लगाकर जाम कर प्रदर्शन करना किया है। पुलिस प्रशासन की टीम ने लोगों को शांत कराया है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। ————————— ये खबर भी पढ़ें मां ने बॉयफ्रेंड के लिए मासूम की हत्या की, कानपुर में बॉयफ्रेंड के कपड़ों से पकड़ी गई, पिता बोले- पहले भी 2 बच्चों को मारा कानपुर में बॉयफ्रेंड के लिए मां ने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी थी। महिला पहले भी एक बार भाग चुकी थी। तब पुलिस ने उसे इंस्टाग्राम और मोबाइल लोकेशन से पकड़ा था। वहीं, इस बार बच्चे की हत्या के बाद भागने की फिराक में महिला बैग में रखे अपने और बॉयफ्रेंड के कपड़ों से पकड़ी गई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…