जजपा का पार्टी विस्तार, दिग्विजय बने युवा प्रदेशाध्यक्ष:प्रो. रणधीर चीका बने प्रदेश प्रधान महासचिव, डा. किरण महिला विंग प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी

जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने प्रदेश कार्यकारिणी संगठन का विस्तार कर नई नियुक्तियां की है। जजपा ने प्रदेश में 36 नए पदाधिकारी घोषित किए है। दिग्विजय सिंह चौटाला को युवा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है और प्रो. रणधीर चीका को प्रदेश प्रधान महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा महिला विंग में भी नियुक्तियां की है। इसको लेकर पार्टी हाईकमान की ओर से बुधवार को चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय में मीटिंग हुई थी। उसी में यह फैसला लिया गया। इससे पहले दिग्विजय चौटाला के पास प्रधान महासचिव का पद था। साथ ही हलका अध्यक्ष और हलका प्रभारी भी बनाए गए हैं। जजपा के प्रवक्ता अमर सिंह जैनी ने बताया कि, डॉ. किरण पूनिया महिला प्रदेश प्रभारी और रजनी दहिया को महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बीसी सेल के प्रदेश प्रभारी के पद पर धर्मपाल प्रजापत (रिटायर्ड एक्सईएन) नियुक्त किए गए हैं। राजेश सैनी को बीसी सेल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। पूर्व विधायक रमेश खटक एससी सेल के प्रदेश प्रभारी होंगे। एडवोकेट सुरेंद्र भागीराम को एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिली। किसान सेल के प्रदेश प्रभारी के पद पर रोशन ढांडा की नियुक्ति की और किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष नरेश द्वारका होंगे। जेजेपी के प्रदेश कार्यालय सचिव रविंद्र सांगवान होंगे। यह हलका प्रभारी बनाए
लाड़वा – संदीप लाडा
नांगल चौधरी – विनोद भील
फिरोजपुर झिरका – शमसुद्दीन यह हलका अध्यक्ष बनाए
गुहला – हरपाल सिंह विर्क
कलायत – सेवा सिंह बालू
कैथल – संदीप गढ़ी
पूंडरी – विक्रम म्यौली
लाड़वा – विनोद शर्मा
शाहबाद – कुलदीप सैनी
थानेसर – योगेश शर्मा
पिहोवा – सरपंच गुरलाल वडैच
अटेली – बेदू राता
महेंद्रगढ़ – दिनेश तंवर
नारनौल – सुरेंद्र पटीकरा
नांगल चौधरी – एडवोकेट प्रमोद ताखर
नूंह – आस मोहम्मद
फिरोजपुर झिरका – वसीम अहमद
पुन्हाना – डॉ. तैय्यब हुसैन
हथीन – सुखराम डागर
होडल – हरदेव चौहान
पलवल – महेश डागर
महम – कृष्ण घणघस
गढ़ी सांपला किलोई – प्रवेश कंसाला
रोहतक – राजेश गुलिया
कलानौर – प्रवीन लांबा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *