बेगूसराय में बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लालू परिवार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी के क्राइम कैपिटल वाले बयान पर उन्होंने कहा कि लालू राज में तो मुख्यमंत्री आवास से फिरौती की डीलिंग होती थी। फिर से राज करने का सपना देख रहे हैं। लालू राज में लोग शाम में घर से नहीं निकलते थे। राहुल और तेजस्वी यादव कान खोलकर सुन लें। चोर चोरी के खिलाफ बात कर रहा है। लालू यादव के राज्य में फिरौती का पंचायती कहां होता था, सबको पता है। उनके लोगों ने ही खुलासा किया है कि मुख्यमंत्री आवास में डीलिंग होती थी। इस संबंध में तेजस्वी अपने पिता से पूछ लें। इनके डीएनए में अपराध और कुव्यवस्था है। लालू राज में शाम के समय लोग घर से नहीं निकलते थे गिरिराज सिंह ने आगे कहा, ‘राहुल गांधी बिहार में जिनके बल पर चुनाव लड़ रहे हैं, वो जंगलराज के प्रणेता और अपराधियों के संरक्षक थे। लालू यादव के राज में शाम को घर से कोई निकलता था। मां कहती थी बेटा सूरज डूबने से पहले घर आ जाना।’ उस जमाने में नवविवाहिता पति-पत्नी को गाड़ी से उतार लिया जाता था। अगवा कर गाड़ी छीन लिया जाता है। शोरूम से गाड़ियों को उठा लिया जाता है। रोज अपहरण होता था। अब समय बदल गया है। बिहार बदल गया है। आज जो भी गुंडे इस वारदात को किसी के भी कहने पर अंजाम देते हैं तो उसका अंजाम बुरा होता है। आज चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा है केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘कुछ लोग एक साल से माहौल खराब करने की साजिश कर रहे हैं। लेकिन उसको पुलिस सजा दे रही है। उस समय सजा भी नहीं दे पाती थी। पटना में एसपी के सामने से जबरदस्ती अपराधी को छुड़ा लिया गया था। चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा है। तेजस्वी यादव जी जाकर अपने पिता से पूछिए। आज भी मैं कह रहा हूं, इस राज्य में लोग सहमे हुए हैं। यहां इन्वेस्ट करने के लिए कोई बाहर से नहीं आ रहा है। लालू जी से लोग इतना भयभीत है। आज भी यह भयभीत करने की कोशिश कर रहे हैं। भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। यह नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की सरकार है। जहां विकास का इंफ्रास्ट्रक्चर बना है। उनके राज में तो गांव में सड़कें नहीं थी, आज चमचमाता हुआ सड़क है। तेजस्वी सीएम नहीं बन पाएंगे गिरिराज सिंह ने कहा, ‘आज हम बेगूसराय से डेढ़ घंटे में पटना पहुंचते हैं। पहले 5 घंटा लगता था। पहले बिजली देखने को नहीं मिलता था। आज बिहार में लालू यादव का राज नहीं है। जो भी अपराध करेगा या करने की कोशिश करेगा उसके साजिश का खुलासा हो रहा है। पर्दा खुल रहा है। लालू यादव की मंशा कभी पूरी नहीं होगी। यह वही लालू यादव का बेटा है न जो नीतीश कुमार से अलग हुए तो रैली किया। रैली में मुरेठा बांधकर झंडा फैला रहे थे। लगता था जैसे कोई क्रिमिनल पार्टी का जुलूस है। यह फिर वही करेंगे, उनके डीएनए में अपराध और कुव्यवस्था है। लोग भयभीत हैं, लालू यादव को फिर नहीं आने देंगे। ये लोग मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उनका सपना ही रह जाएगा। पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी।