बठिंडा में लड़की की हत्या करने वाले 5 गिरफ्तार:​​​​​​​चार दिन पहले नहर से मिला था शव, एक आरोपी महिला अभी भी फरार

बठिंडा में तलवंडी साबो के गांव सीगो में एक नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी भी फरार है। बता दें कि, 15 वर्षीय सिमरजीत कौर आठ महीने पहले लापता हो गई थी। उसका शव सरदूलगढ़ इलाके में एक नहर के किनारे मिला। मृतका अपनी दादी भजनो के साथ गांव सीगो में रहती थी। उसकी मां का देहांत तब हुआ था, जब वह मात्र 9 महीने की थी। 3 जून को सर्दुलगढ़ नहर से लड़की का शव बरामद हुआ था। पुलिस के अनुसार, गांव का एक युवक लवप्रीत सिंह लभी लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया था। लड़की के दादा मिट्ठू सिंह की शिकायत पर 2 नवंबर 2024 को केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने लवप्रीत को भगोड़ा घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा शव मिलने के बाद परिजनों ने उसकी पहचान की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है। तलवंडी साबो पुलिस ने लड़की के दादा मिट्ठू सिंह के बयान पर मामले में आरोपी युवक समेत 6 लोगों को नामजद किया है, जिनमें कथित मुख्य आरोपी युवक लवप्रीत सिंह लभी, लवप्रीत सिंह की माता कुलवंत कौर, मौसी कुलविंदर कौर, जगजीत सिंह जस्सू निवासी रणजीतगढ़ बांदरां, मनप्रीत सिंह निवासी हसपुर जिला फतेहाबाद, कृष्ण सिंह निवासी खुंभर शामिल हैं। मुख्य आरोपी की मौसी अभी भी फरार डीएसपी तलवंडी साबो राजेश स्नेही ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी लड़के लवप्रीत सिंह लभी, लवप्रीत सिंह की माता कुलवंत कौर, जगजीत सिंह जस्सू निवासी रणजीतगढ़ बांद्रा, मनप्रीत सिंह निवासी हसपुर जिला फतेहाबाद, कृष्ण सिंह निवासी खुंभर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि लवप्रीत सिंह की मौसी कुलविंदर कौर को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष परबत सिंह स्वयं मामले की जांच कर रहे हैं। बता दें कि लड़की के परिजनों ने चेतावनी दी थी कि जब तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक वह लड़की का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। जिसके बाद आज पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *