यमुनानगर में करंट लगने से मजदूर की मौत:नशे में धुत लेटा था खेत में; पत्नी पिलाकर गई पानी; बाद में मृत पाया

यमुनानगर में करंट लगने से एक मजदूरी की मौत का मामला सामने आया है। मृतक सूरज बिंद (30) बिहार के जहानाबाद जिले के गांव कचनावां का रहने वाला था। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ रतनगढ़ में किराए के मकान में रह रहा था और ईंट भट्‌ठे पर मजदूरी का काम किया करता था। हादसा सोमवार की दोपहर को हुआ है। सूरज का शव खेत में बिजली के ट्रांसफॉर्मर के पास पड़ा मिला, जिसकी सूचना भट्‌ठे के मालिक ने उसने परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंच जांचा तो उसका शरीर पीछे से सारा जला हुआ था। परिजन शव को उठाकर घर ले गए और सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घर का सामान लेने निकला था पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार सुबह के समय पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पत्नी बैजंती देवी ने बताया कि वे बिहार से आठ माह पहले ही यमुनानगर में शिफ्ट हुए हैं। यहां वे रतनगढ़ में ईंट भट्‌ठे पर मजदूरी का काम करते हैं। उनके पास चार बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल है। उसका पति शराब का आदी था। सोमवार को वह सुबह करीब साढे आठ बज घर का कुछ सामान लेने के लिए निकला था। वह कह रहा था की थोड़ी देर में वापिस आ जाउंगा। जब वह दो तीन घंटे तक वापिस नहीं लौटा तो वह उसकी तलाश में गई। नशे की हालत में खेत में लेटा मिला उसने घर से थोड़ी दूर चलकर देखा तो उसका पति खेत के पास जमीन पर लेटा हुआ था। उसने शराब पी रखी थी। जब उसने उसे उठाया तो वा जीवित था। उसने उसे घर चलने को कहा लेकिन वह मना कर गया। ऐसे में वह से पानी पिलाकर वहीं छोड़कर वापिस घर आ गई। थोड़ी देर में करीब 01 बजे वह फिर से वहां पर गई तो उसका पति वहीं पर पड़ा हुआ था। तब भी वह जीवित था और वह फिर से उसे पानी पिलाकर घर वापिस लौट आई। करीब एक घंटे बाद भट्‌ठे मालिक सचिन गोयल का लेबर की ठेकेदार अनिता के पास फोन आया की तुम्हारा एक आदमी यहां खेत के पास पड़ा हुआ है आकर उसे चेक करो। शरीर पीछे से जला हुआ था सूचना मिलते ही हम सभी मौके पर पहुंचे तो देखा की सूरज का शरीर जला हुआ था। उन्होंने देखा की वहां पास में ही खेत के पास एक ट्रांसफॉर्मर भी लगा हुआ है। जिसकी खंभों पर काफी नीचे की तरफ लगा हुआ है। घरवालों का कहना है कि सूरज की मृत्यु इसी ट्रांसफॉर्मर से करंट लगने से हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया, जहां सोमवार को उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *