हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या और दिल्ली के बाद अब चंडीगढ़ के लिए भी फ्लाइट शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कल इस फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई और टिकट खरीदकर खुद भी चंडीगढ़ तक यात्रा की। DGCA के ऑपरेशनल डायरेक्टर प्रशांत फूलमरे ने बताया कि कल एयरपोर्ट परिसर में प्रेस ब्रीफिंग के लिए टेंट लगाने की अनुमति दी गई थी, हालांकि ब्रीफिंग एयरपोर्ट के गेट पर ही हुई। उन्होंने आगे कहा कि अब एयरपोर्ट के अंदर कोई भी VIP बिना टिकट के सीधे प्रवेश नहीं कर पाएगा। इससे आने-जाने वाले हर व्यक्ति का रिकॉर्ड रखा जा सकेगा। पहले कोई भी आसानी से अंदर आ जाता था। प्रयागराज की फ्लाइट को बंद किया
DGCA के ऑपरेशनल डॉयरेक्टर ने आगे कहा कि हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट एलायंस एयर कंपनी ने चलाई है और इसके लिए उन्होंने दिल्ली से प्रयागराज फ्लाइट बंद की है, उसी फ्लाइट को हिसार शिफ्ट किया गया है। टर्मिनल की नई बिल्डिंग के बेस का काम चल रहा है। इसे 3 चरणों में पूरा किया जाएगा। अभी दूसरा चरण चल रहा है। यात्री ने चंडीगढ़ फ्लाइट का समय बदलने की मांग की
सोमवार को हिसार से चंडीगढ़ की यात्रा करने वाले यात्री संदीप सावंत ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अपनी फ्लाइट का टिकट प्राप्त किया। इस दौरान संदीप सावंत ने मुख्यमंत्री से फ्लाइट का समय बदलने का अनुरोध किया। उन्होंने सुझाव दिया कि फ्लाइट को हिसार से सुबह के समय संचालित किया जाए और शाम को वापसी की उड़ान भरी जाए। मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनकर कहा कि इस पर विचार किया जाएगा। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन दरअसल, हिसार से 5 स्थानों के लिए उड़ान की योजना बनाई गई थी। इसके बाद इसमें दिल्ली जोड़कर इसे 6 स्थानों के लिए कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार से अयोध्य और हिसार से दिल्ली फ्लाइट संचालन को हरी झंडी दिखा चुके हैं। चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट 9 जून को शुरू हो चुकी है। अभी अहमदाबाद, जयपुर और जम्मू के लिए फ्लाइट शुरू की जानी है। 7 साल में 8 बार हो चुका हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन-शिलान्यास… ————————— हिसार एयरपोर्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें :- हिसार से चंडीगढ़ के लिए पहली फ्लाइट उड़ी:CM ने भी सफर किया, सैनी बोले- जल्द जयपुर, जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए सोमवार को पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई और खुद भी चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। इसके लिए नायब सैनी ने पहले ही टिकट बुक करा ली थी। पढ़ें पूरी खबर…