मंडी में नया पर्यटन स्थल भुलाह बायोडायवर्सिटी पार्क:देवदार के जंगल में बनाए ट्री हाउस, 10 लोगों के ठहरने की व्यवस्था

मंडी जिले के नाचन वन मंडल के जंजैहली क्षेत्र में स्थित भुलाह बायोडायवर्सिटी पार्क पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बन गया है। वन विभाग द्वारा विकसित यह पार्क देवी मां शिकारी के मंदिर के पास स्थित है। पार्क में देवदार के घने जंगलों के बीच 4 ट्री हाउस बनाए गए हैं। इनमें आधुनिक सुविधाओं के साथ 8 से 10 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। पर्यटक मात्र 1500 रुपए प्रतिदिन में प्रकृति के बीच रात्रि विश्राम का अनूठा अनुभव ले सकते हैं। देवी मां शिकारी के दर्शन के लिए आते है श्रद्धालु देवी मां शिकारी के दर्शन के लिए हर साल हजारों श्रद्धालु यहां आते हैं। अब बायोडायवर्सिटी पार्क उनकी यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। पार्क की ढलानों पर फैली हरियाली और देवदार के जंगल कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की याद दिलाते हैं। सरकार ईको टूरिज्म को दे रही बढ़ावा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ईको टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है। भुलाह पार्क इस नीति का सफल उदाहरण है। रेंज ऑफिसर महेंद्र सिंह के अनुसार स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश भर से पर्यटक यहां आ रहे हैं। यह पार्क प्रकृति आधारित और सस्टेनेबल पर्यटन का एक बेहतरीन नमूना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *